{"_id":"5c9a5bdfbdec2213e43a50d0","slug":"up-police-caught-20-animals-from-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: गौवंश से भरा कंटेनर मिलने से मचा इलाके में हड़कंप, पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: गौवंश से भरा कंटेनर मिलने से मचा इलाके में हड़कंप, पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश
Tue, 26 Mar 2019 10:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
गोवंश (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौवंश से भरा कंटेनर पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर से पुलिस ने बीस सांड़ बरामद किये। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर सूचना पाकर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कुठौंद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौवंश से भरा कंटेनर आ रहा है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे कस्बा स्थित नहर कोठी के पास कंटेनर को रोकना चाहा। जिस पर कंटेनर चालक नहीं रुका। पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर पकड़ लिया और तलाशी में 20 सांड़ मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने पप्पू उर्फ मुहम्मद खां पुत्र याकूब निवासी अगवानपुर थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद, नौशाद पुत्र शमशाद निवासी गंगेरु थाना कंधला जिला शामली, इस्लाम पुत्र अबरार निवासी सागरपुर थाना सहाबाद जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गौवंश पकड़े जाने की खबर पाकर बजरंग दल के लोग भी थाने पर पहुंच गए और पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने को कहा। पुलिस टीम में एसआई रामवीर सिंह, राकेश सिंह, सिपाही रघुवंश प्रताप, प्रदीप चौहान, सुदेश कुमार आदि रहे।
गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गौवंश पकड़े जाने की खबर पाकर बजरंग दल के लोग भी थाने पर पहुंच गए और पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने को कहा। पुलिस टीम में एसआई रामवीर सिंह, राकेश सिंह, सिपाही रघुवंश प्रताप, प्रदीप चौहान, सुदेश कुमार आदि रहे।