फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police arrested man who told he is MLA's brother-in-law

विधायक के भाई का साला बनकर रौब झाड़ने के बाद बनाता था ठगी का शिकार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
up police arrested man who told he is MLA's brother-in-law
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
महोबा के चरखारी में विधायक बृजभूषण राजपूत के छोटे भाई अखिल राजपूत का साला बनकर लोगों के साथ रौब झाड़ने व ठगी का शिकार बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


महोबा व हमीरपुर जनपद में विधायक चरखारी के भाई का साला बताकर एक युवक करीब एक वर्ष से लोगों पर रौब गालिब करते हुए विभिन्न काम कराने के नाम पर पैसों की वसूली कर रहा था। मुस्करा के रामूपुरा निवासी सुरेश व गोहांड के प्रताप व कमालपुरा के एक किसान से कर्ज माफ कराने व अन्य काम के लिए रकम ऐंठी गई।
विज्ञापन


दो दिन पहले कस्बा कुलपहाड़ में विधायक के भाई का साला बताकर दो किशोरियों से अभद्रता किए जाने का मामला विधायक बृजभूषण राजपूत के पास पहुंचा। तब उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत ने कोतवाली चरखारी में लिखित तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश उर्फ मुक्कू पुत्र लालचंद्र बाल्मीकी निवासी ग्राम करगवां थाना राठ जनपद हमीरपुर के खिलाफ धारा 294, 420, 504 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। मामले में तत्परता दिखाते हुए चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ आरोपी को रायनपुर तिराहा चरखारी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed