फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: Plastic city could not flourish, new industrial park will be built, 10-50 acres of land is required

UP: प्लास्टिक सिटी न हो सका गुलजार, बसेगा नया औद्योगिक पार्क, 10-50 एकड़ जमीन की आवश्यकता, मिलेगी सरकारी मदद

Wed, 11 Dec 2024 05:12 PM IST
शिखा पांडेय तारिक इकबाल, अमर उजाला, औरैया
तारिक इकबाल, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
UP: Plastic city could not flourish, new industrial park will be built, 10-50 acres of land is required
प्लास्टिक सिटी में लगा योजना का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
पिछले 18 साल से गुलजार होने की राह तक रहे बहुप्रतीक्षित प्लास्टिक सिटी प्लास्टिक पार्क की राह में भले ही रोड़े हों, लेकिन अब एक और औद्योगिक पार्क को बसाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले में 10 से 50 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए सरकार से भारी-भरकम मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सरकार ने उद्योग-धंधे को परवाज देने के लिए औद्योगिक माहौल बेहतर बनाने की रूपरेखा बनाई है। इसी के तहत हर जिले में एक औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी है। इसे निजी जमीन पर बनाया जा सकेगा। जिन लोगों के पास 10 से 50 एकड़ जमीन है, वह निजी औद्याेगिक पार्क के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्हें औद्योगिक पार्क बसाने के लिए शासन की ओर से हर एकड़ के बदले 50 लाख रुपये लोन की मदद मिलेगी। सिर्फ एक प्रतिशत ब्याज की दर पर अनुदान मिलेगा। चुकाने के लिए छह साल की मोहलत भी मिलेगी। औद्योगिक पार्क में किसी को भी उद्योग लगाने के लिए जमीन किराये पर दी जा सकेगी। सरकार की ओर से औद्योगिक पार्क की चारदीवारी, सड़क, पार्क, रोशनी व दूसरी जरूरत पर आर्थिक मदद मिलेगी। औद्योगिक पार्क बन जाने पर वहां उद्यमी अपना उद्योग शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक नगरी होने के बाद भी बेरोजगारी
शासन ने औरैया के दिबियापुर क्षेत्र को औद्योगिक नगरी का दर्जा दे रखा है। यहां एनटीपीसी और गेल के प्लांट हैं। इन्हीं प्लांट को ध्यान में रखकर ककोर के करीब कंचौसी रोड पर प्लास्टिक सिटी का निर्माण कराया गया है। यह अलग बात है कि करीब दो दशक के अपने सफर में यह प्लास्टिक सिटी अपनी राह से भटकी हुई है।

औद्योगिक पार्क बनाने के लिए जमीन की तलाश हो रही है। जिनके पास 10 से 50 एकड़ जमीन है, वह निजी औद्योगिक पार्क के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी।- दुर्गेश कुमार, जिला उपायुक्त उद्योग, औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed