{"_id":"64303ebcc0568c6ba207d8c3","slug":"up-pcs-result-released-hamirpurs-amit-selected-for-the-post-of-deputy-sp-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC Result: पीसीएस का रिजल्ट जारी, हमीरपुर के अमित का डिप्टी एसपी पद पर चयन, बोले- पत्नी को मिला सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC Result: पीसीएस का रिजल्ट जारी, हमीरपुर के अमित का डिप्टी एसपी पद पर चयन, बोले- पत्नी को मिला सहयोग
Fri, 07 Apr 2023 09:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:34 PM IST
सार
Hamirpur News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस 2022 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें हमीरपुर जिले के जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की पीसीएस फाइनल परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इसमें हमीरपुर जिले के रोजगार एवं सहायता अधिकारी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। इससे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर रमेड़ी तरौस निवासी अमित कुमार का डिप्टी एसपी पद पर चयन हुआ है। पिता राम गोपाल ने बताया कि अमित ने शहर के सरस्वती विद्या मंदिर से 2008 में इंटरमीडिएट किया। कुछेछा महाविद्यालय से बीएससी किया और तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
2017 में पीसीएस की परीक्षा पास कर जिला रोजगार सहायता अधिकारी बनें। अब 2022 बैच में उनका चयन डिप्टी एसपी पद पर हुआ है। अमित ने बताया कि नौकरी के साथ घर परिवार की जिम्मेदारी के बीच पत्नी वंदना सहयोग किया और वह पढ़ाई करते रहे।
विज्ञापन