{"_id":"5f5b4b3c0362017b950911fd","slug":"up-pcs-2018-result-released-vipin-kumar-of-jalaun-ranked-fourth-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पीसीएस 2018 का रिजल्ट जारी: जालौन के विपिन कुमार का उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पीसीएस 2018 का रिजल्ट जारी: जालौन के विपिन कुमार का उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान
Fri, 11 Sep 2020 03:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
विपिन कुमार शिवहरे
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2018 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। टॉप पांच में यूपी के जालौन जिले के विपिन कुमार शिवहरे ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। विपिन एट के अमीटा गांव के रहने वाले हैं। कुल 988 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी ना मिलने से 12 पद खाली रह गए हैं।
विपिन वर्तमान में भोपाल के एजी आफिस में आडिट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। वो तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़े हैं। पिता चेतराम पेशे से किसान हैं। उनका एक भाई लेखपाल है।तीसरा भाई व छोटी बहन सर्विस की तैयारी कर रहे हैं। फरवरी में विपिन की शादी ग्वालियर की आरती देवी से हुई है। विपिन की प्राम्भिक शिक्षा एट, कोच और उरई के स्कूलों से पूरी हुई है।