{"_id":"607294bc8ebc3edc0649d445","slug":"up-panchayat-chunav-2021-three-expelled-from-bsp-including-former-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक गलियारों में हलचल: पूर्व मंत्री समेत तीन बसपा से निष्कासित, कई बार चेतावनी के बाद भी कर रहे थे ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक गलियारों में हलचल: पूर्व मंत्री समेत तीन बसपा से निष्कासित, कई बार चेतावनी के बाद भी कर रहे थे ये काम
Sun, 11 Apr 2021 11:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में जिला पंचायत सदस्यों की जारी सूची को लेकर पनपे विवाद के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पूर्व मंत्री समेत तीन लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में निष्कासित कर दिया।
कहा, कई बार चेतावनी के बाद यह लोग झंडा-बैनर के साथ बागी दावेदारों का चुनाव प्रचार कर रहे थे। बसपा संगठन ने अभी तक जिला पंचायत सदस्य पद की 46 में 12 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। सूची जारी होते ही विवाद शुरू हो गया और जहानाबाद क्षेत्र के कई पदाधिकारियों ने विरोध में इस्तीफा दे दिया था।
बसपा जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने कहा, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास तक पहुंची। तीनों नेताओं की कार्यशैली की जांच कराई तो पता चला कि यह लोग पार्टी सूची से इतर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार कर पार्टी के झंडा-बैनर का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। निष्कासित तीनों नेताओं पर इसके पूर्व भी पार्टी कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन एक साथ तीन दिग्गजों पर कार्रवाई होने से पार्टी के अंदर खलबली मची हुई है। पूर्व मंत्री बसपा से चार बार विधायक रह चुके हैं और सरकार में खेलकूद मंत्री रह चुके हैं। आदित्य पांडेय जहानाबाद विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।