फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP Nikay Chunav 2023, Idriss daughter in law close to Shivpal is SPs claimant, it is the matter of prestige

UP Nikay Chunav 2023: शिवपाल के करीबी इदरीश की बहू सपा की दावेदार, जानिए क्यों है प्रतिष्ठा की बात

Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Apr 2023 11:19 PM IST
सार

Etawah News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर सपा ने इटावा, जसवंतनगर और भरथना नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची जारी कर दी है। इसमें सभी कयासों को दरकिनार कर शिवपाल सिंह यादव के करीबी इदरीश अंसारी की बहू गुलनाज को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023, Idriss daughter in law close to Shivpal is SPs claimant, it is the matter of prestige
गुलनाज और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए सभी छह सीटों के प्रत्याशी बुधवार को घोषित कर दिए। इटावा नगर पालिका से शिवपाल के करीबी इदरीश की बहू गुलनाज को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भरथना में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के छोटे भाई को फिर मौका दिया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने जसवंतनगर से 2017 में सपा के ही टिकट से चुनाव लड़ा था। जिले की सबसे महत्वपूर्ण सीट नगर पालिका इटावा पर सभी की निगाहें हैं। इस सीट के लिए सपा और भाजपा प्रमुख दलों के टिकट पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने दावा ठोंक रखा है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के लेटर हेड पर छह सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए। इसमें सभी कयासों को दरकिनार कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के करीबी शहर के आलमपुरा निवासी इदरीश अंसारी की बहू गुलनाज को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  • जसवंतनगर: 2017 में सपा से ही चुनाव लड़ चुके सत्यनारायण उर्फ पुद्दल पर पार्टी ने फिर से भरोसा जिताया है। वह पिछली बार कुछ वोटों के अंतर से हार गए थे।
  • भरथना: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव के भाई अजय कुमार उर्फ गुल्लू को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक यादव ने बताया कि छह निकायों की सूची जारी कर दी है। सभी प्रत्याशियों को मजबूती से लड़ाया जाएगा।

सत्यनारायण दिल्ली से नौकरी छोड़कर पहली बार लड़े थे चुनाव
सपा प्रत्याशी सत्यनारायण शखवार उर्फ पुद्दल 2017 से पहले नई दिल्ली में एक सराफ के यहां नौकरी करते थे। 2017 में सपा से उनका टिकट फाइनल होने पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। 22 नवंबर, 1973 को जन्मे सत्यनारायण के पिता सौखीलाल ने राजमिस्त्रीगिरी करके परिवार का भरण पोषण किया था।

पुद्दल को गरीबी की हालत के बावजूद इंटर तक की पढ़ाई कराई थी। सन 2017 में चुनाव हारने के बाद वह निरंतर समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे और हाल ही में लोकसभा के उपचुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव के लिए डोर टू डोर प्रचार किया था।

2012 में अजय कुमार की पत्नी रह चुकीं हैं भरथना की चेयरमैन
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सपा ने अजय कुमार यादव गुल्लू को प्रत्याशी बनाया है। प्रमुख राइस मिलर्स व सराफ अजय कुमार यादव गुल्लू व उनका परिवार समाजवादी पार्टी से स्थापना वर्ष 1993 से ही पार्टी से जुड़ा रहा है। उनकी पत्नी रंजना यादव वर्ष 2012 में पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं।

24 घंटे में बदले बकेवर और लखना के प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने इटावा जनपद की बकेवर लखना नगर पंचायतों के प्रत्याशी 24 घंटे में ही बदल दिए हैं। मंगलवार को बकेवर से अरबउल्ला और लखना से सतीश को प्रत्याषी घोषित किया गया था, लेकिन बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई लिस्ट में दोनों नामों को हटा दिया गया है।

इनके स्थान पर बकेवर नगर पंचायत के लिए भूत पूर्व चेयरमैन रेशमा देवी पत्नी जनमेद सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं लखना नगर पंचायत से पार्टी ने इस बार ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। रेशमा गृहिणी हैं। प्रदीप तिवारी व्यवसायी हैं। उनकी कस्बे में मिठाई की दुकान है। वहीं इकदिल नगर पंचयत से प्रवीन कुमारी को ही प्रत्याशी बनाए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed