फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Nikay Chunav 2023 Hamirpur, BJP won most of the seats

Hamirpur Nikay Chunav: निकायों में खूब खिला कमल, पंंक्चर हो गई साइकिल, सुमेरपुर में कांग्रेस फिर काबिज

Sat, 13 May 2023 09:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 May 2023 09:44 PM IST
सार

Hamirpur UP Nikay Chunav Result 2023: यूपी के हमीरपुर जिले में ज्यादातर सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा। सपा के कब्जे वाली मौदहा सीट पर बसपा ने परचम फहराया है। जानिए कहां किसे जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा...

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Hamirpur, BJP won most of the seats
भाजपा प्रत्याशी कुलदीप निषाद की जीत पर जश्न मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में निकाय चुनाव में इस बार भाजपा का 2017 में हुए निकाय चुनाव की तुलना में प्रदर्शन बेहतर रहा। जहां भाजपा ने अपनी पुरानी सीटों हमीरपुर, सरीला पर कब्जा बरकरार रखा। वहीं तीन और सीटों राठ, कुरारा और गोहांड में जीत दर्ज कराई। इसी प्रकार सुमेरपुर में कांग्रेस ने फिर से जीत दर्ज कराई। वहीं सपा के कब्जे वाली मौदहा सीट पर बसपा ने परचम फहराया है। इस बार सपा व निर्दलीय को एक भी सीट नहीं मिली।

विज्ञापन


बीते 2017 में हुए निकाय चुनाव में जिले की नगर पालिका हमीरपुर में भाजपा से कुलदीप निषाद ने जीत दर्ज कराई थी। वहीं नगर पंचायत सरीला से भाजपा की शैफाली सिंह ने जीत दर्ज कराई थी। वहीं मौदहा में सपा के राम किशोर और नगर पंचायत गोहांड से बसपा के जितेंद्र राजपूत विजयी होने के बाद भाजपा में चले गए थे। कुरारा में सपा के बागी श्रीकांत गुप्त ने निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज की थी। नगर पालिका राठ से निर्दलीय प्रत्याशी श्रीनिवास बुधौलिया विजयी रहे थे।

विज्ञापन

वहीं इस बार हमीरपुर सीट में भाजपा से कुलदीप निषाद ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कराई है। वर्ष 2012 में यहां से उनकी मां विटोल निषाद ने जीत दर्ज कराई थी। सरीला से इस बार भाजपा के पवन कुमार व गोहांड से भाजपा की अनीता ने जीत हासिल की है। भाजपा में शामिल हुए श्रीनिवास बुधौलिया ने दूसरी बार जीत दर्ज कराते हुए सीट भाजपा के खाते में जोड़ दी। इसी प्रकार पूर्व भाजपा क्षेत्रीय मंत्री आशारानी कबीर ने कुरारा से जीत दर्ज कराई। मौदहा से बसपा के रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने जीत दर्ज कराई है। जबकि सुमेरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शिवहरे के सिर पर जीत का सेहरा बंधा है। पूर्व में यहां कांग्रेस के आनंदी पालीवाल नगर पंचायत अध्यक्ष रहे।

कहीं खुशी कहीं गम...कोई खिला तो कोई हुआ बेदम
हमीरपुर जिले में स्थानीय नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी कुलदीप निषाद ने निर्दलीय प्रत्याशी संजय साहू से बढ़त बनाकर रखी। सपा तीसरे, बसपा प्रत्याशी चौथे व कांग्रेस पांचवें स्थान पर रही। लगातार तीसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे संजय साहू अपनी सीट बचाने में सफल रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लोग शुरूआत से ही भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच होना मानकर चल रहे थे। मगर लड़ाई भाजपा प्रत्याशी कुलदीप निषाद व निर्दलीय प्रत्याशी संजय साहू के बीच ही रही। लगातार तीसरी बार लड़ने वाले संजय साहू अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। वहीं, सपा प्रत्याशी युगांक मिश्रा तीसरे, बसपा प्रत्याशी प्रेमचंद्र निषाद चौथे व कांग्रेस पांचवें स्थान पर रही है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 10427 मत मिले। जो पिछले चुनाव से 2099 मत अधिक हैं। दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी संजय साहू को 6207 मत प्राप्त हुए। पिछले चुनाव में कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरकर 5626 मत हासिल कर दूसरा स्थान पाया था। वर्ष 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरा स्थान पाया था। सपा से पहली बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे युगांक मिश्रा को 5381 वोट मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी प्रेमचंद्र निषाद 1552 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी मो. अरसद अंसारी ने 644 मत पाकर पांचवां स्थान पाया है।
विज्ञापन

कमल के सामने सितारे ने तोड़ा दम
वर्ष 2012 में हुए निकाय चुनाव में स्थानीय नगर पालिका में अध्यक्ष पद का चुनाव विटोल निषाद भाजपा के टिकट से जीती थी। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में निर्वतमान अध्यक्ष कुलदीप निषाद पुत्र विटोल निषाद ने भाजपा के टिकट से लड़े और उन्होंने सीट को बरकरार रख अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। दूसरी बार कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरे संजय साहू को दूसरे स्थान में ही संतोष करना पड़ा था। मौजूूदा चुनाव में एक बार फिर से मुकाबला दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच देखने को मिला। जीत का अंतर चार हजार से अधिक का है। आखिरकार कमल के सामने सितारे ने तीसरी बार दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed