फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Minister Upendra Tiwari said in Jalaun, a handful of people drive four wheelers, 95 percent do not want petrol

यूपी: जालौन में मंत्री उपेंद्र तिवारी बोले मुठ्ठी भर लोग चलाते हैं चार पहिया, 95 प्रतिशत को नहीं चाहिए पेट्रोल

Thu, 21 Oct 2021 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Oct 2021 06:18 PM IST
सार

जालौन पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी की पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर की गई बयानबाजी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सिर्फ पांच प्रतिशत लोग ही पेट्रोल का प्रयोग करते हैं। ऐसे में कीमत बढ़ने से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पढ़ता।

विज्ञापन
UP: Minister Upendra Tiwari said in Jalaun, a handful of people drive four wheelers, 95 percent do not want petrol
मंत्री उपेंद्र तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर यूपी के मंत्री उपेंद्र तिवारी की बयानबाजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जालौन पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया की गाड़ी चलाते हैं। उन्हें ही पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन


कहा कि लोगों को 100 करोड़ से अधिक टीके की खुराक मुफ्त दी गई। यदि आप ईंधन की कीमत प्रति व्यक्ति आय से तुलना करें, तो कीमतें अब भी बहुत कम हैं। देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। मंत्री उपेंद्र तिवारी के इस बयान से विपक्ष हमलावर हो गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed