फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up make the record of passport will once again

एक बार फिर पासपोर्ट बनाने का रिकार्ड बनाएगा यूपी

Fri, 06 Jan 2017 12:12 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:12 AM IST
सार

पिछले साल देश में सर्वाधिक 9.50 लाख पासपोर्ट बने थे
कानपुर आफिस में आ रहे रोज करीब 600 आवेदन

विज्ञापन
up make the record of passport will once again
डेमो

विस्तार

भले ही उत्तरप्रदेश देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी पिछड़ा है, पर पासपोर्ट बनाने में अव्वल है। पिछले साल महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश आदि राज्यों को पीछे छोड़ते हुए 9.50 लाख पासपोर्ट बनाकर यूपी पहले स्थान पर था। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अजय रस्तोगी ने बताया कि वर्ष 2016 में भी ऐसी ही संभावना दिख रही है।
विज्ञापन

 
कोकाकोला चौराहे स्थित मेगा मॉल में निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अजय रस्तोगी ने बताया कि यूपी में सर्वाधिक लोगों के पासपोर्ट बन रहे हैं। देश के सभी राज्यों का ब्योरा मंगवाया है। संभव है कि जनवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषणा हो जाए कि किस राज्य में सर्वाधिक पासपोर्ट बने है।
विज्ञापन


यूपी में काफी तेज गति से पासपोर्ट बनाने का काम चल रहा है। कानपुर में ही प्रतिदिन 600 लोगों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इसके अलावा गाजियाबाद, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर के कार्यालयों में पासपोर्ट बन रहे है। साधारण पासपोर्ट 7 से 10 दिन में बनकर आ रहा है। जबकि तत्काल पासपोर्ट तीन से चार दिन में मिल रहा है। दलालों का दखल पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed