{"_id":"5f7814f28ebc3e7502492f4c","slug":"up-lover-went-to-meet-girlfriend-in-unnao-beaten-to-death-by-beating-sticks-with-sticks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, परिजनों से लाठी डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, परिजनों से लाठी डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
Sat, 03 Oct 2020 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में डेरा पीपरखेड़ा गैर एहतमाली में प्रेम प्रसंग में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि युवक को खेत से उठाकर हत्यारोपी अपने घर ले गए। वहां घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने सात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामपाल निषाद ने बताया कि उनके बेटे विजय (23) का गांव के पड़ोस में रहने वाले रामसेवक निषाद पुत्र स्व. सरजू निषाद की बेटी सोमवती (20) से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद हुआ था। बेटे विजय को मारने की पूर्व में धमकी दी गई थी। शुक्रवार रात नौ बजे विजय खाना खाकर यह कहकर घर से निकला कि वह गुलाब के खेत की रखवाली करने जा रहा है, सुबह आएगा। रात दो बजे विजय का भतीजा भारत (20) लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकला तो उसकी नजर रामसेवक के घर पर पड़ी।
विज्ञापन
वहां विजय को पुलिस जीप में लाद रही थी। यह देख उसने शोर मचाया। परिजन बाहर निकले तब तक पुलिस विजय को जिला अस्पताल ले जा चुकी थी। गांव के अन्य लोगों से जानकारी हुई कि विजय को खेत से उठाकर रामसेवक जबरन अपने घर ले आया और कमरे बंद कर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

इसके बाद रामसेवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर में चोरी हो गई है। मौके पर पुलिस पहुंची तो विजय का लहूलुहान शव कमरे की जमीन पर पड़ा था। पुलिस को लगा विजय अभी जिंदा है। इसलिए उसे जीप में लादकर सीधे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रामपाल निषाद की तहरीर के आधार पर रामसेवक, रामसेवक की पत्नी तारावती, बेटी ज्योति, सोमवती, बेटे अजय उर्फ कल्लू, कन्हई व दामाद अमित कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
तनाव पर गांव में पुलिस तैनात
युवक की हत्या के बाद तनाव पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव में दो पीआरवी वाहन, दंगा नियंत्रण, वज्र वाहन लगाया गया है।

दस दरोगाओं व बीस से अधिक महिला और पुरुष सिपाही तैनात किए गए हैं। सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कुछ ग्रामीणों से पूछताछ भी की। सीओ ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई।
युवक को पहले खेत से लाया गया फिर घटना को रामसेवक ने अंजाम दिया। दोनों ही परिवार एक ही बिरादरी निषाद जाति के है। घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगाई गई है।
26 नवंबर को होनी थी शादी
26 नवंबर को विजय की शादी होनी थी। बहन सुनीता ने बताया कि विजय पांच भाइयों में सबसे छोटा था। विजय की शादी गंगा बैराज के पास स्थित दुर्गापुर गांव में तय हुई थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। निमंत्रण कार्ड भी छपने को दे दिए गए थे। टेंट और बैंड भी बुक कर लिए थे। एक ही पल में सब कुछ खत्म हो गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

शिकायत पर नहीं चेती पुलिस
पिता का आरोप है कि रामसेवक के परिजन कई बार बेटे को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। इसकी जानकारी जाजमऊ पुलिस चौकी में कई बार की थी। फिर भी पुलिस मामले को हल्के में लेती रही और आज बेटे की जान चली गई। जाजमऊ पुलिस चौकी प्रभारी राज कुमार सरोज का कहना है कि उनके पास लिखित में कोई शिकायत विजय के परिवार ने कभी नहीं की।
ग्रामीण बोले, दो फायर भी हुए
घटना स्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की मानी जाएं तो दो फायर भी हुए थे। फायर रामसेवक के घर के अंदर से हुए या घर के बाहर से यह किसी को नहीं पता। पुलिस ने फायर होने की बात से इंकार किया है।
बंद किया आरोपी का घर
रात में घटना के बाद रामसेवक के घर पर पुलिस ने ताला डाल दिया। घर के अंदर ही युवक की हत्या की गई थी। पुलिस फोरेंसिक जांच किए जाने की बात कहते हुए घर पर ताला डाले रही।