{"_id":"6641d928c0e0d6db0002cfa2","slug":"up-lok-sabha-phase-4-election-akhilesh-yadav-reached-kannauj-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Phase 4 Election: वोटिंग के बीच कन्नौज पहुंचे अखिलेश, कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Phase 4 Election: वोटिंग के बीच कन्नौज पहुंचे अखिलेश, कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप
Mon, 13 May 2024 02:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 May 2024 02:45 PM IST
सार
UP lok sabha election: सपा के मुखिया अखिलेश यादव इत्र नगरी से मैदान में हैं। जबकि भाजपा से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक मैदान में हैं। वोटिंग के बीच अखिलेश यादव चुनाव का हाल लेने कन्नौज पहुंचे।
विज्ञापन
कन्नौज पहुंचे अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव के दौरान सोमवार को कन्नौज में भी वोटिंग हो रही है। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद ही उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक से है। सोमवार सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग के दौरान यहां मतदाता घर से निकल कर बूथों तक पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मतदान की रफ्तार बरकरार है। दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है।
इस बीच कई बूथों पर भाजपा और सपा के समर्थकों के बीच नोकझोंक की खबरें आ रही हैं। सपा समर्थकों का आरोप है कि प्रशासन की मदद से भाजपा के लोग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने से रोक रहे हैं। इस बीच तिर्वा के भाजपा विधायक कैलाश राजपूत की ओर से एक बूथ पर पुलिस कर्मियों से बहस का भी वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक भी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं की बढ़ती शिकायत को ध्यान में रखकर सपा मुखिया अखिलेश यादव भी दोपहर में कन्नौज पहुंच गए। सैफई से एक्सप्रेस-वे से होते हुए वह सौरिख पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव से जुड़ी जानकारी ली। यहां से वह छिबरामऊ क्षेत्र में पहुंचे हैं।
अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग घूम रहे, इसलिए मैं भी आ गया
कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव बोले जनता खुद निकल पड़ी वोट डालने। कहा मैं नहीं चाहता था आना, लेकिन बीजेपी के लोग घूम रहे जगह-जगह तो मैं भी आया। अखिलेश ने कहा कि बेईमानों से देश को बचाने को जमकर करें मतदान। अखिलेश ने कहा कि जनता की नाराजगी बढ़ती जा रही है। अभी तो चौथा चरण है अभी और बढ़ेगी नाराजगी। इन्होंने लोधी समाज को अपमानित किया और पाल समाज के नेता से गाली गलौज की।
यूपी की इन सीटों पर मतदान जारी, कानपुर में कई जगह खराब हुई ईवीएम