फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP: Life imprisonment for 13 dacoits for killing seven people

UP: सात लोगों की हत्या के मामले में 15 साल चली सुनवाई, 13 डकैतों को आजीवन कारावास

Thu, 30 Jun 2022 04:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jun 2022 04:59 PM IST
सार

सात लोगों की हत्या के मामले में 13 डकैतों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
UP: Life imprisonment for 13 dacoits for killing seven people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसटीएफ के छह जवान और एक मुखबिर हत्याकांड की सुनवाई 15 साल बाद पूरी हुई। इस दौरान 56 में से 26 लोगों की गवाही हुई। 30 जून यानी गुरुवार को अदालत ने 13 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। सुनवाई के दौरान 16 नामजद आरोपितों में तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे के पास डकैत अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया ने अपने गैंग के साथ 22 जुलाई 2007 की रात करीब 11 बजे घात लगाकर दो लग्जरी वाहनों से लौट रहे एसटीएफ कमांडो पर हमला कर दिया था। सड़क के दोनों ओर मिट्टी के बड़े टीलों पर छिपकर डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एसटीएफ के छह कमांडो और एक मुखबिर की हत्या कर दी थी। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश डकैती कोर्ट में चल रही थी।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान तीन आरोपितों की मौत हो चुकी है। 12 आरोपी चित्रकूट और एक हमीरपुर जेल में बंद है। फैसले के दौरान सभी आरोपी कोर्ट में पेश किए गए। इनकी सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अदालत परिसर भी छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल भर बाद ठोकिया को मुठभेड़ में मार गिराया था
यूपी और एमपी के बुंदेलखंड जिलों में आतंक के पर्याय और एसटीएफ जवानों के हत्या का मुख्य आरोपी सात लाख का इनामी डकैत अंबिका प्रसाद पटेल उर्फ ठोकिया को विशेष कार्रवाई दल (एसटीएफ) ने अगस्त 2008 में ही मार गिराया था। उसके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक रायफल, दो डबल बैरल और एक सिंगल बैरल रायफल बरामद हुई थी। मुठभेड़ चित्रकूट के सिलखोरी गांव में हुई थी। उस वक्त ठोकिया पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। उस वक्त यूपी सरकार की ओर से पांच लाख और एमपी सरकार की ओर से ढाई लाख का इनाम घोषित  गया था।

ये जवान हुए थे शहीद
शहीद होने वाले एसटीएफ जवानों में ड्राइवर ईश्वर देव सिंह, उमाशंकर, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राजेश सिंह चौहान, बृजेश यादव व गिरीशचंद्र नागर शामिल हैं। मुखबिर राजकरन की भी हत्या हुई थी।

ये हुए थे घायल
शिवकुमार अवस्थी, डीके यादव, शरद, योगेश, श्रीचन्द्र यादव, बृजेश तिवारी, राममिलन सिंह, उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह के अलावा मुखबिर श्रीपाल घायल हुए थे। मामला चित्रकूट के कर्वी में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed