फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up ki mohabbatein funny trailer spoof on anti romeo action

सोशल मीडिया पर छाई ‘यूपी की मोहब्बतें’, सीएम योगी को बनाया ‘अमिताभ’ और अखिलेश को ‘शाहरुख’

Thu, 13 Apr 2017 10:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
up ki mohabbatein funny trailer spoof on anti romeo action
यूपी की मोहब्बतें वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा
इन दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ का एंटी रोमियो एक्शन खूब चर्चा में है। केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं इस अभियान की बातें देश-विदेश में भी हो रहे हैं। यूपी गवर्नमेन्ट के एंटी रोमियो एक्शन पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं। रोमियो एक्शन पर कॉमेन्ट्स की कड़ी में ‘यूपी की मोहब्बतें’ नाम से यू ट्यूब और फेसबुक पर एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें के मुख्य किरदार नारायन शंकर (अमिताभ बच्चन) और आर्यन (शाहरुख खान) को क्रमशः सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के फेस एडिट कर पेश किया गया है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश राज्य को एक गुरुकुल के तौर पर दिखाया गया है। वीडियो में पार्क में बैठे लड़के-लड़कियों, लव अफेयर्स, प्रेमियों की पिटाई के वीडियो बड़ी ही दिलचस्प ढंग से एडिट कर पेस्ट किए गए हैं। बेयॉन्डस्ट डिजिटल स्टूडियो की ओर से बने इस वीडियो ट्रेलर को फैजान सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया है। इस वीडियो को 2 लाख 72 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन


ये है ‘यूपी की मोहब्बतें’ वीडियो....



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed