फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: IPS manilal patidar, who has been absconding for ten months, fears of fleeing to Nepal, STF is searching

यूपी: दस माह से फरार एक लाख के इनामी आईपीएस पाटीदार के नेपाल भागने की आशंका, एसटीएफ कर रही तलाश

Tue, 06 Jul 2021 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, महोबा
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 12:14 PM IST
सार

क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में तत्कालीन महोबा एसपी पर एफआईआर दर्ज हुई थी। करीब दस माह से फरार आईपीएस की पुलिस और एसटीएफ की टीमें तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
UP: IPS manilal patidar, who has been absconding for ten months, fears of fleeing to Nepal, STF is searching
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में वांछित एक लाख के इनामी आईपीएस मणिलाल पाटीदार के नेपाल में पनाह लेने की जानकारी मिली है। यह दावा महोबा के एक पुलिस अफसर ने किया है। इसीलिए उसे गिरफ्तार करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


महोबा के कबरई निवासी क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को आठ सितंबर-2020 को संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। मौत से पहले इंद्रकांत ने महोबा के तत्कालीन एसपी पाटीदार पर पांच लाख रुपये की वसूली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


यह भी कहा था कि उनको कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार एसपी होंगे। इस आधार पर पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी बनाया है। उसी समय से फरार पाटीदार पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका है। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस और एसटीएफ फिलहाल नाकाम रही है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि मणिलाल ने इन दिनों नेपाल में ठिकाना बना रखा है। जानकारी के मुताबिक, कई माह से वह वहीं पर है। इस आधार पर पुलिस नेपाल में उसकी गिरफ्तारी के लिए नियम-कायदे समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: IPS manilal patidar, who has been absconding for ten months, fears of fleeing to Nepal, STF is searching
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala
इसलिए नेपाल ही भागने की आशंका
आईपीएस पाटीदार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी है। पुलिस ने इमिग्रेशन चेक कराया, जिससे पता चला कि वारदात के बाद से वह विदेश नहीं गया। नेपाल ही एक ऐसा देश है, जहां वीजा की जरूरत नहीं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के मुताबिक, वो नेपाल में फरारी काट रहा है। पुलिस उसके एक-एक खाते को पहले ही सीज करा चुकी है। उससे कोई लेनदेन नहीं हो सकता।

विजिलेंस की जांच भी अधर में
वारदात में पाटीदार पर भ्रष्टाचार का केस भी दर्ज हुआ था। विजिलेंस कानपुर यूनिट ने इसकी जांच शुरू की थी। जांच टीम पीड़ित परिवार समेत कई अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। सीडीआर जैसे अहम साक्ष्य जुटाये हैं, जिसमें लखनऊ के एक ट्रांसपोर्टर से पांच लाख रुपये की वसूली का भी मामला शामिल है। लेकिन, विजिलेंस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। विजिलेंस की जांच में आरोपी के बयान अहम होते हैं। एक फार्म के जरिये 16 बिंदुओं की जानकारी उसको देनी होती है। गिरफ्तारी न होने से यह संभव नहीं हो पा रहा है।

घर की कुर्की तक हो चुकी
पुलिस ने सबसे पहले पाटीदार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया, तब भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी और न ही उसने सरेंडर किया। इस पर पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेकर उसके घर की कुर्की की भी कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed