फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: IIT alumnus donates ₹10 crore; new hostel tower to be built, equipped with modern amenities

UP: आईआईटी के पूर्व छात्र ने दान किए 10 करोड़, बनेगा नया छात्रावास टॉवर, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Tue, 07 Jul 2026 11:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 07 Jul 2026 11:11 PM IST
सार

Kanpur News: 10 करोड़ के दान से नया छात्रावास टॉवर बनेगा। पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता व निधि गुप्ता ने सहयोग किया।

विज्ञापन
UP: IIT alumnus donates ₹10 crore; new hostel tower to be built, equipped with modern amenities
पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता व निधि गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर में 10 करोड़ से छात्रों के लिए हॉल ऑफ रेजिडेंस-15 में बनने वाले आवासीय टॉवर का निर्माण किया जाएगा। यह राशि संस्थान के पूर्व पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी निधि गुप्ता की ओर से दान की गई है। टावर का नाम डॉ. नरेश चंद्र गुप्ता के नाम पर रखा जाएगा। डॉ. गुप्ता 1988 में संस्थान से कंप्यूटर साइंस से पासआउट हैं।
विज्ञापन


आईआईटी में लगातार बढ़ रही छात्र संख्या को देखते हुए करीब एक हजार छात्रों के लिए चार टॉवर वाले नए छात्रावास का निर्माण प्रस्तावित है। नए आवासीय परिसर में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें अध्ययन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, भोजनालय, लाउंज और दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था शामिल हैं। यहां सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा-कुशल तकनीक रहेगी। डॉ. नरेश चंद गुप्ता ने आईआईटी से स्नातक करने के बाद अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह एडोबी इंडिया के संस्थापक भी रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उनके नेतृत्व में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर कई प्रमुख सॉफ्टवेयर उत्पाद विकसित किए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि उन्हें ऐसे वातावरण के निर्माण में सहयोग देकर गर्व है, जहां छात्र सीखने और नवाचार के नए आयाम स्थापित कर सकें। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed