फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Husband and wife hanged their lives in Jalaun

यूपी: जालौन में पति पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों के शव देख मच गया कोहराम

Thu, 06 Aug 2020 10:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Aug 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
UP: Husband and wife hanged their lives in Jalaun
राजू, रजनी (मृतक) - फोटो : amar ujala
यूपी के जालौन जिले में पति-पत्नी के शव एक ही रस्सी से लटकते देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात पति पत्नी में विवाद हुआ था।
विज्ञापन


पति को शराब की लत भी थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला सुसाइड का ही लग रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह के मुताबिक कोई आरोप प्रत्यारोप की बात सामने नहीं आई है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी किसान राजू चौहान (40) पुत्र राजबहादुर एवं उसकी पत्नी रजनी के शव गुरुवार सुबह छत के कुंडे से एक ही रस्सी के सहारे लटके मिले। शव के पास ही अनाज की बोरियां भी रखी थीं। बड़ी बेटी रिचा (10) ने पुलिस को बताया कि वह भी उसी कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब जगी तो कमरे में अंधेरा था। उसने मम्मी पापा को आवाज लगाई पर किसी ने जवाब नहीं दिया। वहीं बगल के कमरे में सो रहे चाचा टिंकू राजा (30) को जगाया। इसके बाद चाचा ने दीपक जलाकर कमरे में रोशनी की तो सामने एक ही रस्सी से पापा मम्मी के शव लटकते देख हमारे मुंह से चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed