{"_id":"5edbc3578ebc3e90393c1af4","slug":"up-horse-riding-trainer-kidnapped-by-bolero-riders-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बोलेरो सवार लोगों ने किया घुड़सवारी के ट्रेनर का अपहरण, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बोलेरो सवार लोगों ने किया घुड़सवारी के ट्रेनर का अपहरण, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 06 Jun 2020 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के विशुनगढ़ इलाके के मटेहना गांव से बोलेरो सवार लोगों ने घुड़सवारी के ट्रेनर का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप है। ट्रेनर के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मैनपुरी जिले के गांव धौकलपुर तिसौली निवासी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बेटा भीम सिंह(22) कन्नौज जिले में घुड़सवारी की ट्रेनिंग देता है। इसी इलाके के कुशलपुर कैरदा गांव की युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। युवती की बरात इसी माह की 13 तारीख को आनी है। युवती के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे बोलेरो से मटेहना गांव के पास से बेटे का अपहरण कर लिया।
युवक के परिजनों के आरोप से पुलिस विभाग में हड़कंप है। विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल जांच कर रहे हैं। आला अधिकारियों ने सर्विलांस टीम को भी जिम्मेदारी साैंपी है। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शनिवार दोपहर सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह भी विशुनगढ़ पहुंचे। उन्होंने जांच की। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

मोबाइल लोकेशन से युवक का पता लगाने में जुटी पुलिस
घुड़सवारी के ट्रेनर के दिनदहाड़े अपहरण के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस उसके मोबाइल रिकार्ड को खंगाल रही है। पुलिस युवक की सीडीआर के सहारे जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की सीडीआर आने के बाद ही लोकेशन का पता चल सकेगा।
शादी के चार माह बाद पत्नी को छोड़ दिया
प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बेटे की शादी साल 2014 में फर्रुखाबाद के चंदन नगला, पखना विहार की युवती के साथ मर्जी के विपरीत हुई थी। शादी के चार माह के बाद भीम सिंह ने पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद पंचायत हुई। मामले को निपटाने में ढाई लाख रुपये खर्च हुए थे।
रो-रोकर लगाई बचाने की गुहार
शुक्रवार देर रात भीम सिंह ने विशुनगढ़ इलाके के तीन युवकों को फोन कर अपने अपहरण की सूचना दी। उसने बताया कि कुछ युवकों ने अपहरण कर सबमर्सिबल के कमरे में बंद कर दिया है। यह उसकी हत्या कर देंगे। उसके अपहरण की सूचना पिता तक पहुंचा दी जाए। युवकों ने रात को भीम के पिता को फोन कर जानकारी दी। वह रात को ही गांव से विशुनगढ़ थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के सामने रो-रोकर बेटे को बचाने की गुहार लगाई।