फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: horrific road accident in Unnao, truck rammed cleaner of dumper after hitting van, two died

यूपी: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, वैन को टक्कर मारकर ट्रक ने डंपर के क्लीनर को रौंदा, दो की मौत

Sun, 13 Jun 2021 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Jun 2021 01:34 AM IST
सार

उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो की मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
UP: horrific road accident in Unnao, truck rammed cleaner of dumper after hitting van, two died
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसों में ट्रक के क्लीनर समेत दो की मौत और 11 लोग घायल हो गए। घायलों में सात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को मामूली चोटें आईं। अजगैन में हुए हादसे में ट्रक ने वैन को टक्कर मारते हुए दूसरे ट्रक में चढ़ रहे क्लीनर को रौंद दिया।
विज्ञापन


इससे क्लीनर व वैन सवार युवक की मौत हो गई। गदनखेड़ा चौराहा पर हुए हादसे में सड़क पार करने की कोशिश में तीन बाइक और एक साइकिल ट्रक व डीसीएम के नीचे चली गई। एक बाइक सवार का पैर कट गया। अन्य घायल हो गए। हादसों के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


हादसा-एक 
नवाबगंज में चमरौली तिराहे के पास शुक्रवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे किनारे खड़ी एक वैन व दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के क्लीनर फतेहपुर के थाना खखरेरु के गांव कनपुरवा निवासी जावेद अली (27) पुत्र साबिर अली व वैन सवार अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव वसैना निवासी दिनेश कुमार उर्फ बच्चा दीक्षित (25) पुत्र धुन्नीलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसी गांव के रोहित कुशवाहा (27) पुत्र रमेश, शील कुमार (50), अनिल कुमार (48) घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर एक घंटे बाद आवागमन शुरू कराया। वैन सवार लोग अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पीड़ाहरी गांव मे एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। चमरौली तिराहे के पास लघुशंका के लिए रुके थे। 

हादसा-दो 
सदर कोतवाली के गदनखेड़ा चौराहा पर अचलगंज से हाईवे पार कर शहर की ओर जा रही तीन बाइक व एक साइकिल ट्रक व डीसीएम की चपेट में आ गईं। हादसे में बाइक सवार कानपुर चकेरी के अहिरवां निवासी 40 वर्षीय शशांक पांडेय का दाहिना पैर ही कट गया। उसकी बाइक में पीछे बैठा फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र के निराइन गांव निवासी 30 वर्षीय अमित चौहान घायल हो गया।

दूसरी बाइक पर सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के हिमांचलखेड़ा निवासी रामसनेही व गंगाघाट के कनिकामऊ गांव निवासी राजेश घायल हो गए। तीसरी बाइक व साइकिल सवार समेत अन्य चार को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। गंभीर रूप से घायल शशांक, अमित रामसनेही व राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आधा घंटे बाद आवागमन शुरू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed