फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Holika Dahan, a pomp in 13 nearby districts including Kanupar, pleasures happiness by worshiping

यूपी: कानुपर सहित आसपास के 13 जिलों में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, पूजा करके मांगी सुख समृद्धि

Sun, 28 Mar 2021 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
UP: Holika Dahan, a pomp in 13 nearby districts including Kanupar, pleasures happiness by worshiping
होलिका दहन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में धूमधाम से होलिका दहन हुआ। इटावा, औरैया, महोबा, फतेहपुर, बांदा, उन्नाव, हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर देहात में होलिका की पूजा करके लोगों ने सुख समृद्धि मांगी। होली के मौके पर कानपुर, आसपास के जिलों और गांवों में विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह होलिका सजाई गईं।
विज्ञापन


लोगों ने दिन में होलिका की पूजा की। इसके उपरांत शाम को साढ़े छह बजे होलिका का दहन हुआ। पुष्प, अक्षत, नारियल से पूजा-अर्चना कर बच्चों संग बड़ों ने भी होलिका की परिक्रमा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शहर में होली की तैयारियां बीते कई दिनों से जोर-शोर से चल रहीं थीं।
विज्ञापन


रविवार को सादीपुर के डाकघर कर्मचारी जयशंकर की अगुवाई में हर साल की तरह कंडे की होलिका लगी। उन्होंने अक्षत, चावल, नारियल आदि से सामग्री से होलिका का पूजन और आरती की। साढ़े छह बजे होलिका का दहन किया गया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। लोगों ने बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं देवीगंज में होलिका दहन के बाद ढोल, नगाड़े की धुन पर फाग गाते हुए लोग जमकर थिरके। गुलाल लगाकर एक-दूसरे से गले मिले और मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका में भूने गए चने और गेहूं
होलिका दहन के समय चने व गेहूं की फसल पकने की कगार पर होती है। ऐसे में लोग होलिका की अग्नि में चना और गेहूं की बालियों को भूनकर लाते हैं। घर में प्रसाद के रूप में उसे वितरित किया जाता है। प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। होलिका दहन के साथ ही वसंत ऋतु की समाप्ति और ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed