{"_id":"5f5b36c57e93ba397d37f83c","slug":"up-high-speed-tractor-collides-with-bike-two-girls-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं की मौके पर मौत
Fri, 11 Sep 2020 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बदहवास परिजन और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में परीक्षा देने जा रही छात्राओं की बाइक में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दो छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरी छात्रा को गम्भीर हालत में कन्नौज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को ग्राम महमूदपुर खास निवासी रुचि (22), उसकी बहन सोनम (20) पुत्री सर्वेश यादव, शोभा (22) पुत्री श्रीकृष्ण यादव बाइक से प्रेमपुर स्थित गजेंद्र सिंह मीरा देवी महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष भूगोल का पेपर देने जा रही थी।
जैसे ही वह घिलोई के पास पहुंची तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रही सोनम ने हेलमेट नहीं पहना था। उसके सिर व शरीर में गम्भीर चोटें आईं जबकि उसकी बड़ी बहन रुचि व बुआ शोभा ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल सोनम को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।