फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: High speed dumper collides with scooty rider, traumatic death of wife, husband narrowly escape

यूपी: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की दर्दनाक मौत, पति बाल-बाल बचा

Fri, 11 Sep 2020 03:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
UP: High speed dumper collides with scooty rider, traumatic death of wife, husband narrowly escape
घटना के बाद रोते बिलखेते परिजन - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के मुस्करा में विवाहिता पुत्री के घर मिलने जा रहे स्कूटी सवार दंपति की डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बिना हेलमेट लगाए पीछे बैठी पत्नी डंपर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हेलमेट लगाए पति बाल-बाल बच गया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वही ट्रक डंपर सहित चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन


हमीरपुर के गुदेला निवासी मृतका के पुत्र शिवपूजन ने बताया कि गुरुवार दोपहर को पिता प्रभाकर मिश्रा मां मुक्ता मिश्रा (55) के साथ स्कूटी से बिवांर कस्बे में उसकी बहन से मिलने जा रहे थे। तभी कस्बे के मेन रोड पर मस्जिद के निकट हमीरपुर की ओर से आ रहे बेकाबू डंपर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 

स्कूटी सवार महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति दूसरी ओर गिरने से बाल-बाल बच गया। मेन मार्केट में भीड़ व सड़क के निर्माण के चलते ट्रक मौके से भाग नहीं पाया। जिसे सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ड्राइवर सहित पकड़कर हिरासत में ले लिया। जिस डंपर से दुर्घटना हुई वह सड़क निर्माण में लगा है।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बांके बिहारी सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में मृतका मुक्ता अपने पीछे 2 पुत्र शिवपूजन, नारायण सहित दो विवाहित पुत्रियों आदि को रोता बिलखता छोड़कर चली गई है।

पति प्रभाकर मिश्रा एक छोटा किसान है जो अपने परिवार का कृषि के माध्यम से भरण पोषण करता है।पति को भी दुर्घटना में चोटें आई हैं। दुर्घटना के पीछे का मुख्य कारण सड़क निर्माण कार्य व कस्बे के अंदर बाजार में सड़क पर अतिक्रमण है। जिस कारण बस्ती के अंदर सड़क किनारे बन रहा नाले ने सड़क को और अधिक संकरा कर दिया है। सड़क के चौड़ीकरण एवं नाले के ऊपर और बगल में अवैध कब्जा हटाने की मांग लोग कर रहे हैं। लेकिन अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed