फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   UP: High speed car hits auto, two relatives killed, son injured

UP: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो रिश्तेदारों की मौत, बेटा घायल

Mon, 10 Feb 2025 09:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 09:03 PM IST
सार

Auraiya News: तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
UP: High speed car hits auto, two relatives killed, son injured
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ऑटो सवार दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। परिवार का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है। सोमवार सुबह दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। घटना में मरने वाला एक व्यक्ति जालौन और दूसरा युवक उनका रिश्तेदार इटावा का निवासी है।
विज्ञापन


जनपद जालौन के ग्राम बघौली शंकरपुर निवासी महेश चंद्र (60) रविवार को ऑटो से निकले थे। बेटी की ससुराल मुरादगंज के पास ग्राम सिहौली से गमी में शामिल होकर वह देर रात साढ़े 12 बजे वापस लौट रहे थे। उनके साथ उनका बेटा और साढ़ू का बेटा भी था। अभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम चिरुहूली के निकट पहुंचे ही थे कि इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस न ऑटो सवार घायलाें को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महेश चंद्र और रिश्तेदार (साढ़ू का बेटा) अमित कुमार (26) निवासी इटावा ग्राम हरौली के अड्डा को मृत घोषित कर दिया। वहीं महेश चंद्र के बेटे मनोज (36) की हालत को चिचौली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, देर रात को ही कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ऑटो सवारों के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 

पिता की तेरहवीं के दिन उठी बेटे की अर्थी
घटना के बाद कार सवार कार को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार और ऑटो को क्षतिग्रस्त हालत में कोतवाली पहुंचाया। इधर अस्पताल में मौजूद महेश चंद्र के परिजनों ने बताया कि सोमवार को घर में महेश के पिता नेबूलाल की तेरहवीं थी। इसके चलते वह रात को ही घर लौट रहे थे। तेरहवीं कार्यक्रम को लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थी। महेश चंद्र की मौत की सूचना मिलते ही घरवालों में खलबली मच गई। पिता की तेरहवीं के दिन बेटे की अर्थी उठने से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed