फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up Governor Anandiben Patel asked the children the question

फतेहपुर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों से पूछे सवाल तो मिले ये जवाब, बोलीं सीखने पर जोर दें

Fri, 13 Sep 2019 02:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
up Governor Anandiben Patel asked the children the question
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बच्चों से सवाल जवाब करतीं हुईं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे चौफेरवा गेस्ट हाउस से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचीं। यहां बालिकाओं ने उनका स्वागत गीत से किया। राज्यपाल ने कक्षाओं में पहुंचकर बालिकाओं से मुलाकात की।
विज्ञापन


कक्षा 6 की छात्राओं गीता राधा और वर्षा से पूछा कि नाश्ते में तुम्हें क्या मिलता है। बालिकाओं ने बताया कि उन्हें आज चना वह दूध दिया गया है। बदल-बदल कर नाश्ता व भोजन मिलता है। राज्यपाल ने एक बच्ची से ड्राइंग बनवाया तो उसने कमल का फूल बनाया जिस पर उसे शाबाशी दी गई।
विज्ञापन


पानी का सूत्र पूछने पर बच्चियों ने वह बता दिया। कक्षा आठ की बबली सपना और साक्षी से राज्यपाल ने जोड़ घटाना और गीत सुना। राज्यपाल ने अपने संबोधन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुबली पतली बच्चियों की मां को चिन्हित करें उनके घर भेजकर परीक्षण कराएं कि कहीं कुपोषण का शिकार तो वह नहीं हो रही है। खून की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने बेटियों को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई की दूसरे क्षेत्रों के बच्चों को लाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए हैं यदि यहीं के बच्चों को विकसित करके यह कार्यक्रम कराया गया होता तो उन्हें ज्यादा खुशी होती। राज्यपाल ने बच्चों के अंदर अधिक से अधिक सीखने की क्षमता विकसित करने और योगा सिखाने पर विशेष जोर देते हुए शिक्षकों को इसके लिए आगे आने की सीख ली अभी कार्यक्रम यहां चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed