फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Government offices open in Kanpur's containment zone but courts closed

यूपी: कानपुर के कंटेनमेंट जोन में सरकारी कार्यालय खुले पर अदालतें बंद, वकील बोले 'डीएम की दोहरी नीति'

Thu, 02 Jul 2020 10:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Jul 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
UP: Government offices open in Kanpur's containment zone but courts closed
कानपुर कोर्ट - फोटो : amar ujala
कानपुर कचहरी परिसर के कंटेनमेंट जोन में होने के बावजूद वहां सरकारी कार्यालय खुले लेकिन न्यायालय बंद हैं। इसे जिला प्रशासन की दोहरी नीति बताकर बार व लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि कचहरी परिसर में स्थित डीएम, रजिस्ट्रार कार्यालय, तहसील के अलावा डीएम के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी कार्यालय खुले हैं जबकि सीएमओ की रिपोर्ट को आधार मानकर न्यायालय बंद कर दिए गए हैं। उर्सला के पास स्थित आयकर व जिला पूर्ति कार्यालय भी खुले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के सभी प्रतिष्ठान, दुकानें व कारखाने नियमानुसार खुल रहे हैं लेकिन न्यायालय बंद होने से लगभग दस हजार अधिवक्ताओं के सामने आर्थिक संकट है। पुलिस-प्रशासन मनमाना रवैया अपना रहे हैं जिससे वकील और वादकारी परेशान हैं। अधिवक्ताओं, वादकारियों व समाज के हित को देखते हुए न्यायालय खोलने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में गणेश दीक्षित, सुरेंद्र वाजपेई, रामेंद्र कटियार, नदीम रऊफ खान, जितेंद्र सिंह तोमर, देवेंद्र शर्मा, बलजीत यादव, राकेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 से धरना देंगे अधिवक्ता
बार व लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व महामंत्रियों की ओर से गणेश कुमार दीक्षित ने नगर मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है। इसमें सरकारी कार्यालय खोलने और न्यायालय बंद रखने की जिलाधिकारी की दोहरी नीति के खिलाफ चार जुलाई से अधिवक्ताओं ने धरना देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed