फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: girl attacked with acid on boy, dispute over tying buffalo

यूपी: किशोरी ने युवक पर एसिड से किया हमला, भैंस बांधने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 29 May 2020 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 May 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
UP: girl attacked with acid on boy, dispute over tying buffalo
लड़की ने युवक पर फेका तेजाब - फोटो : amar ujala
हमीरपुर के राठ में सड़क पर भैंस बांधने के विवाद में एक किशोरी ने युवक पर टायलेट एसिड फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कस्बे के सिकंदरपुरा दातागढ़ी मोहल्ला निवासी संतोषी पत्नी मुन्नालाल ने बताया कि उसके यहां भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। पड़ोसी की भैंस सड़क पर बंधी थी जिससे निर्माण सामग्री लाने में कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम उसने पड़ोसन से भैंस अलग करने को कहा तो उसकी पुत्री झगड़ने लगी। विवाद बढ़ने पर छत से ईंट फेंककर उसे मारी। बताया कि उसका पुत्र किशोरी को पत्थर फेंकने से रोकने के लिए उसके घर में जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी किशोरी ने घर के अंदर से रखा कोई एसिड उसके चेहरे पर फेंक दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉ.आरके कटियार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि सड़क पर भैंस बांधने को लेकर दो महिलाओं में विवाद हो रहा था। इस पर किशोरी ने युवक पर टायलेट क्लीनर फेंक दिया। कहा कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed