{"_id":"60be3b708c297965227cafbc","slug":"up-gangster-and-sp-leader-dharmendra-who-was-released-on-bail-took-out-procession-in-two-hundred-vehicles-eight-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जमानत पर छूटे गैंगस्टर और सपा नेता ने दो सौ गाड़ियों से निकाला था जुलूस, आठ पुलिसकर्मी सहित सीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जमानत पर छूटे गैंगस्टर और सपा नेता ने दो सौ गाड़ियों से निकाला था जुलूस, आठ पुलिसकर्मी सहित सीओ निलंबित
Mon, 07 Jun 2021 09:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:01 PM IST
सार
इटावा जेल से छूटने के बाद गैंगस्टर और सपा नेता धर्मेंद्र ने शनिवार को 200 से अधिक वाहनों के साथ हाईवे पर जुलूस निकाला था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियाे वायरल होने के बाद अधिकारियों की नींद गायब है।
विज्ञापन
सपा नेता धर्मेंद्र यादव के गिरफ्तार समर्थकों व वाहनों को देखते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला बदर, गैंगस्टर, औरैया युवजन सभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के जुलूस निकालने के मामले में इटावा और औरैया के दो इंस्पेक्टर, तीन दरोगा और तीन सिपाहियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। इटावा के सीओ सिटी को भी हटा दिया गया है।
गैंगस्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। इटावा जेल से छूटने के बाद जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र ने शनिवार को 200 से अधिक वाहनों के साथ हाईवे पर जुलूस निकाला था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इटावा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र समेत करीब 200 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
इटावा के एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने रविवार को जेल चौकी प्रभारी को हटा दिया था। एसपी सिटी की जांच के आधार पर सोमवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, एलआईयू प्रभारी पुनीत कुमार शर्मा, बकेवर थाने के महेवा चौकी प्रभारी विष्णुकांत तिवारी, ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार और बृजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
गैंगस्टर धर्मेंद्र यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। इसी प्रकार औरैया की एसपी अपर्णा गौतम ने अनंतराम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रिका प्रसाद और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के उपनिरीक्षक भूपेंद्र नाथ को निलंबित कर दिया है। एलआईयू के दरोगा ने सूचना एकत्र करने में लापरवाही बरती और चौकी प्रभारी ने अनंतराम में 30-40 गाड़ियों का जमावड़ा होने की सूचना अधिकारियों को नहीं दी थी।