{"_id":"687d20cc22b5c1e0ed0c3a69","slug":"up-former-president-kovind-came-to-kanpur-on-a-four-day-visit-2025-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चार दिवसीय यात्रा पर कानपुर आए पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, जिलाधिकारी ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार दिवसीय यात्रा पर कानपुर आए पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, जिलाधिकारी ने किया स्वागत
Sun, 20 Jul 2025 10:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:35 PM IST
सार
Kanpur News: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद चार दिवसीय यात्रा पर शहर पहुंचे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार काे चार दिन की यात्रा पर महानगर पहुंचे। वह दिल्ली से करीब 2:15 बजे में चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। करीब 2:28 मिनट पर वह एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने वहां पर उनका स्वागत करने के लिए खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका स्वागत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दाैरान शहर के विकास पर चर्चा हुई।
पूर्व राष्ट्रपति ने डीएम से महानगर में विकास योजनाओं और अन्य कार्याें के बारे में पूछा। सोमवार को वह अपने पूर्व परिचित कैंट निवासी व शहर के बड़े व्यवसायी कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘मुन्ना बाबू’ से मिलने उनके घर जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति ने डीएम से महानगर में विकास योजनाओं और अन्य कार्याें के बारे में पूछा। सोमवार को वह अपने पूर्व परिचित कैंट निवासी व शहर के बड़े व्यवसायी कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘मुन्ना बाबू’ से मिलने उनके घर जाएंगे।
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। चकेरी एयरपाेर्ट से वे कार से रामादेवी चौराहे, कृष्णानगर, पीएसी मोड़, टाटमिल चौराहे से होकर निकले। इस दाैरान जहां-जहां उनका काफिला पहुंचा, उससे कुछ देर पहले से ही ट्रैफिक को रोक दिया गया।