{"_id":"5fd5a9fdf387944f30146802","slug":"up-fog-starts-affecting-trains-late-many-canceled-operations-will-be-affected-from-december-16-to-january-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोहरे का असर शुरू, ट्रेनें लेट, कई निरस्त, 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक संचालन रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोहरे का असर शुरू, ट्रेनें लेट, कई निरस्त, 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक संचालन रहेगा प्रभावित
Sun, 13 Dec 2020 11:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से गुजरती ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात और तड़के पड़ने वाले कोहरे का असर अब रेलवे के संचालन पर पड़ने लगा है। शनिवार को कानपुर सेंट्रल पर दिल्ली जाने वाली राजधानी समेत एक दर्जन ट्रेनें लेट पहुंचीं। कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के फेरे में कमी कर कुछ का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। शनिवार को दिल्ली जाने वाली पटना राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, हावड़ा राजधानी, चित्रकूट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें आधे से एक घंटे लेट रहीं।
16 से नहीं चलेंगी ये एक दर्जन ट्रेनें
रेलवे ने कोहरे की वजह से 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (02179/02180), कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (02549/02550), अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (05483/05484) 16 दिसंबर से 31 जनवरी, मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (03483/03484 और 03413/03414) 17 दिसंबर से 31 जनवरी, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (02987/02988) 17 से 31 जनवरी तक नहीं चलेगी।
इन आठ ट्रेनों के फेरे घटाए
रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे घटा दिए हैं, जिससे यह ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से उस दिन नहीं चलेंगी। मसलन राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस (02393) बुधवार को और वापसी में ट्रेन नंबर (02394) गुरुवार को नई दिल्ली से 16 दिसंबर से 28 जनवरी तक नहीं चलेगी। जय नगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (02561) गुरुवार को और वापसी में यह ट्रेन (02562) शुक्रवार को 18 से 29 जनवरी के बीच नहीं चलेगी।

सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (02553) हर मंगलवार और वापसी में यह ट्रेन (02554) हर बुधवार को 22 दिसंबर से 27 जनवरी तक नहीं चलेगी। गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (02571) हर बुधवार और रविवार को और वापसी में यह ट्रेन (02572) हर सोमवार और गुरुवार को 17 दिसंबर से एक फरवरी तक नहीं चलेगी।
कानपुर नहीं आएगी चौरी-चौरा एक्सप्रेस
गोरखपुर से कानपुर के अनवरगंज रेलवे स्टेशन तक चलने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर और अनवरगंज नहीं आएगी। इस ट्रेन का संचालन गोरखपुर से प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन के पहले तक ही होगा।
कोहरे से सड़क हादसे भी होने लगे
कोहरे का असर बढ़ने लगा है। इसी कारण हादसे भी होने लगे हैं। उन्नाव में अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक हुए तीन हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार तड़के उन्नाव के रसूलपुर मेें लखनऊ हाईवे पर एक लोडर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया था। पीछे से आ रही बस ने लोडर में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में औरैया के एक व्यक्ति की मौत के साथ ही कानपुर के सात लोग घायल हो गए थे।