फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Flood situation in Auraiya, Hamirpur, Etawah, Jalaun, water level of rivers reached above danger mark

यूपी: औरैया, हमीरपुर, इटावा, जालौन में बाढ़ के हालात, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा नदियों का जलस्तर

Thu, 05 Aug 2021 01:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Aug 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
UP: Flood situation in Auraiya, Hamirpur, Etawah, Jalaun, water level of rivers reached above danger mark
यूपी में बाढ़ के हालात, कई जिलों में नदियां उफान पर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं। फर्रूखाबाद, कन्नौज और फतेहपुर में गंगा तो इटावा औरैया जालौन में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। कई गावों में पानी घुसने से ग्रामीणों को डर सताने लगा है। 
विज्ञापन


इटावा में चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह 7 बजे जलस्तर 127.65 मीटर पहुंचा। जिससे नदी से सटे 3 गांवों में सम्पर्क मार्ग टूट गया है। राजस्थान कोटा बैराज डैम से कल छोड़े गए 1.25 लाख क्यूंसिस पानी से इटावा चंबल नदी का जलस्तर लगातर बढ़ रहा है। जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण और राहत सामग्री पहुचाने के लिए जुटा हुआ है। 
विज्ञापन


 

हमीरपुर में यमुना व बेतवा नदियां उफान पर हैं। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 103.632 है। सुबह 10 बजे जलस्तर 103.680 पर चल रहा है। 20 सेंमी प्रति घंटे की रफ्तार से नदी बढ़ रही है। दोपहर 12 बजे तक खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बेतवा भी खतरे के निशान के करीब है। मौजूदा में 102.950 पर बह रही है। जबकि इसका खतरे का बिंदु 104.546 मीटर है। निचली बस्तियों में अभी बाढ़ का पानी नहीं आया है।

कुरारा ब्लाॅक के पारा गांव में बेतवा नदी की बाढ़ से नाले के ऊपर से पानी बहने से आवागमन ठप है। मौदहा बांध निर्माणखंड के अधिशासी अभियंता करनपाल सिंह ने बताया दोनों नदियां में ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है।

शहर से नदियों में गिरे गंदे नालों के पानी निकासी के बने चैनलों को बंद कर दिया गया है। बेतवा तटबंध पर बड़े देव बाबा स्थान के पास बंधे में पंपिंग सेट रखकर शहर के गंदे पानी को निकाला जा रहा है। उधर शहर के सिटी फारेस्ट के पास बन रहे बेतवा नदी में बाईपास के पुल निर्माण में लगी दो क्रेन मशीनें अचानक पानी बढ़ने से बीच नदी में कोठी के लिए बनाए गए टीले में फंस गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed