फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Five people including a farmer died due to heat wave and fever in Mahoba

UP: महोबा में लू व बुखार से किसान समेत पांच की मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा

Tue, 18 Jun 2024 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2024 06:32 PM IST
सार

Mahoba News: गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को लू व गर्मी की चपेट में आने से किसान समेत पांच की मौत हो गई।

विज्ञापन
UP: Five people including a farmer died due to heat wave and fever in Mahoba
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में भीषण गर्मी व गर्म हवाओं ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। मंगलवार को लू और बुखार की चपेट में आने से किसान समेत पांच लोगों की और मौत हो गई। वहीं सात लोगों की लू से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल व निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की भीड़ है।

विज्ञापन


थाना खन्ना के ग्योड़ी निवासी बउआ वर्मा (77) राशन लेने सरकारी राशन दुकान गया था। वापस लौटते समय लू की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना कबरई के गंज निवासी बब्बू (64) को खेत जाते समय लू लग गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चितहरी निवासी परमलाल (66) को घर पर ही लू गई। अस्पताल लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसी तरह थाना कबरई के परसहा निवासी उत्तम सिंह (80) को तेज बुखार होने पर परिजन सीएचसी कबरई गए।

विज्ञापन

जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, कस्बा बेलाताल निवासी मुरलीधर (60) को दो दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी जैतपुर से जिला अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बढ़ रहे लू के मरीज, कोल्ड रूम में लटका ताला
लू और गर्मी के लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी अस्पताल प्रशासन बेपरवाह बना है। अस्पताल में न तो ओआरएस काउंटर खोला गया और न ही कोल्ड रूम का ताला। ऐसे में लू लगने से हालत बिगड़ने पर अस्पताल आने वाले मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में आठ बेड का कोल्ड रूम वार्ड बनाया गया था। जहां सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं लेकिन आजतक एक भी मरीज को भर्ती नहीं किया गया। 24 घंटे के अंदर लू से हालत बिगड़ने पर रमेश, रानी, बत्ती, वंशीधर, घंशू, जगमोहन समेत सात लोगों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें जनरल वार्डों में शिफ्ट किया गया। इसे लेकर सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि वार्ड में दो कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मरीजों को भर्ती क्यों नहीं किया जा रहा है, यह दिखवाया जाएगा। आने वाले मरीजों को कोल्ड रूम में इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed