{"_id":"6a12df9ef22d8e169f073df7","slug":"up-female-sub-inspector-and-head-constable-attacked-while-investigating-dowry-harassment-case-six-arrested-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दहेज प्रताड़ना मामले की विवेचना करने गई महिला दरोगा व हेड कांस्टेबल पर हमला, पूर्व प्रधान समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दहेज प्रताड़ना मामले की विवेचना करने गई महिला दरोगा व हेड कांस्टेबल पर हमला, पूर्व प्रधान समेत छह गिरफ्तार
Sun, 24 May 2026 04:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 24 May 2026 04:56 PM IST
सार
Fatehpur News: विवेचना करने गई महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल पर हमले का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दहेज प्रताड़ना के दर्ज मामले की विवेचना करने गई महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल पर शनिवार शाम आरोपी पक्ष ने हमला किया। हमले में महिला दरोगा व हेड कांस्टेबल मामूली रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर सीओ समेत कई थाने का फोर्स पहुंची। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में 13 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका निवासी रमेश की पुत्री आंशी गुप्ता की शादी थरियांव थाने के बहरामपुर निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुई थी। राधानगर आंशी ने 20 मई को पति, सास सतरूपा, ससुर हीरालाल, ननद शिवानी, मीनू, नंदोई संजय, मौसी सास, पुष्पा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। राधानगर थाने से विवेचन दरोगा रिंकी वर्मा और हेड कांस्टेबल हरिकेश विवेचना के लिए बहरामपुर पहुंचे। जहां पुलिस से ससुरालियों ने गाली-गलौज की।

Trending Videos
ससुरालियों ने ग्रामीणों को बुला लिया और पुलिस को घेर लिया। इधर, सूचना पर थरियांव थाने समेत भारी पुलिस बल बहरामपुर पहुंचा। ससुराल पक्ष से कई आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से रमेशचंद्र, सुधीर, दीपक कुमार, पूर्व प्रधान कमलेश यादव, पप्पू टेलर उर्फ महेंद्र कुमार, आंशी की सास सतरूपा को गिरफ्तार किया। अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार ने बताया कि मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी पर हमला की धाराओं में छह नामजद व सात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।