फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Farmer, protesting against farmers bill in Jalaun and Chitrakoot, shouting slogans

यूपी: जालौन और चित्रकूट में किसान बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे अन्नदाता, जाम लगाकर की नारेबाजी

Fri, 25 Sep 2020 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
UP: Farmer, protesting against farmers bill in Jalaun and Chitrakoot, shouting slogans
किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के जालौन में किसान बिल के विरोध में शुक्रवार सुबह सैकड़ो किसानों ने आटा टोल पर जाम लगा दिया। किसानों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी रहे। सभी ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन करने की सूचना पर एसडीएम जैनेंद्र कुमार और सीओ आरपी सिंह भी फोर्स के साथ पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान नेता अमित दुबे, चन्दपाल गुर्जर सहित सैकड़ों किसान नेता मौके पर मौजूद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अनुज मिश्रा ने भी आंदोलन को तेज करने की मांग की है। आंदोलन को लेकर सुबह से ही डीएम, एसपी भी गस्त पर हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट में कृषि विधेयक के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का जिले के राजापुर क्षेत्र में धरना प्रदर्शन जारी है। सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई शहर में लखनऊ रोड पर आवास विकास कॉलोनी के निकट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश भी की गई। सिनेमा चौराहा पर भारतीय किसान यूनियन राकेश गट के बैनर तले किसान नेताओं और किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां चक्का जाम करने का प्रयास भी किया गया।


फर्रुखाबाद के शमशाबाद चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने प्रदर्शन किया। रोड पर बैठकर की नारेबाजी। कुछ ही देर में वह हट भी गए।

उन्नाव में कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियोंने लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा पार्क पर धरना दिया। वहीं बांगरमऊ में किसान अध्यादेश के विरोध मे ठाकुर प्रसाद यादव जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना दिया गया।

हमीरपुर के राठ में किसान विरोधी अध्यादेश को लेकर राठ कस्बे में भाकियू ने प्रर्दशन किया। जिसमें सपा के नेता भी शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed