{"_id":"5fb0bc0e8ebc3e9bbe71416a","slug":"up-family-members-angry-at-maternal-death-in-hardoi-road-jammed-due-to-doctor-s-negligence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने लगाया जाम, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने लगाया जाम, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Sun, 15 Nov 2020 10:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने जाम लगाया
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने शहर कोतवाली में क्षेत्र में सांडी रोड पर स्थित अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सांडी रोड पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन चुंगी निवासी अरुण प्रकाश शुक्ला की पुत्री ऋषि शुक्ला (22) का विवाह लखनऊ के इटौंजा निवासी रविंद्र द्विवेदी के साथ हुआ था। गर्भवती होने के चलते प्रीति पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में ही थी।

शनिवार को प्रीति की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर शहर कोतवाली के निकट स्थित डॉ. इंदु यादव के अस्पताल ले गए। यहां ऑपरेशन से प्रसव हुआ और उसने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद प्रीति की हालत बिगड़ गई।
परिजनों का आरोप है कि रात में दो बजे प्रीति की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हो गई। प्रीति को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर ही नहीं था। घटना से नाराज प्रीति के परिजनों ने हरदोई सांडी रोड पर जाम लगा दिया और अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।
घटना की सूचना पर अपर जिलाधिकारी सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद चिकित्सक अस्पताल में ताला डालकर चला गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजन आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने और अस्पताल को सील करने की मांग कर रहे हैं।