फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP elections 2022: Neha Tiwari sister in law of Amar Dubey Nearest Vikas Dubey filed nomination

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां की जगह बहन को दिया टिकट, जानिए क्या है नेहा का अमर दुबे से रिश्ता

Tue, 01 Feb 2022 01:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 01:47 PM IST
सार

नेहा तिवारी ने कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है। हालांकि नामांकन के वक्त शहर कांग्रेस की पदाधिकारी दूर बैठे रहे।

विज्ञापन
UP elections 2022: Neha Tiwari sister in law of Amar Dubey Nearest Vikas Dubey filed nomination
Neha Tiwari - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने कल्याणपुर से प्रत्याशी को बदल दिया है। पहले यहां से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया था। खुशी दुबे की बहन नेहा तिवारी ने कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी कराया है। हालांकि नामांकन के वक्त शहर कांग्रेस की पदाधिकारी दूर बैठे रहे। इतना ही नहीं नेहा के साथ खड़े भी नहीं हुए।

विज्ञापन


नेहा तिवारी ने कल्याणपुर से भरा पर्चा 
कांग्रेस ने खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का मतदाता सूची में नाम न होने के कारण अमर दुबे की साली नेहा तिवारी को कल्याणपुर से उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को नेहा ने एसीएम कोर्ट पहुंचकर नामांकन कराया। बिकरु कांड के बाद अमर दुबे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन


तमाम नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे
बिकरू कांड में पुलिस ने विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इनमें विकास दुबे का खास अमर दुबे भी शामिल था। पुलिस ने खुशी दुबे पर हत्या, लूट व डकैती सहित 17 धाराएं लगाकर जेल भेजा था। उस समय तमाम नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे। क्योंकि वारदात से दो दिन पहले ही खुशी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों की सूची जारी की

कांग्रेस ने कानपुर के कल्याणपुर से खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का टिकट काट दिया है। अब गायत्री की जगह उनकी बेटी और खुशी की बहन नेहा तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा पीलीभीत से शकील अहमद नूरी, शाहाबाद से अजीमुशन, तिंदवारी से आदिशक्ति दीक्षित को टिकट दिया है।

सपा ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार सुबह लखनऊ के छह उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशियों की घोषणा की है। लखनऊ पूर्वी से पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है जबकि लखनऊ पूर्वी से पार्टी प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर फिर दांव लगाया गया है। बीकेटी से पूर्व विधायक गोमती यादव, लखनऊ पश्चिम से अरमान, लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला को मैदान में उतारा गया है। इसी तरह लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया और कैंट से पार्षद राजू गांधी को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed