{"_id":"61fe03d3b86ce022d91cef54","slug":"up-elections-2022-madhu-shukla-sister-in-law-of-rajya-sabha-member-rajiv-shukla-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला की भाभी मधु शुक्ला भाजपा में हुई शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला की भाभी मधु शुक्ला भाजपा में हुई शामिल
Sat, 05 Feb 2022 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:08 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
महानगर से जुड़े कई सियासी दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला की भाभी और वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शुक्ला की पत्नी मधु शुक्ला प्रमुख हैं।
वह किदवईनगर से टिकट न मिलने से नाराज थीं। इसी तरह सपा नेता राजकुमारी कुशवाहा, क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष व सपा नेता हरेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व चेयरमैन व सपा नेता डॉ. जगदीपेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया, सपा यूथ ब्रिगेड जिला महामंत्री शुभम भट्ट, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सपा युवजन सभा, पूर्व जिला अध्यक्ष सपा यूथ ब्रिगेड राघवेंद्र बजाज उर्फ मिंटू, सपा जिला उपाध्यक्ष नगर राघवेंद्र चौहान उर्फ भंवर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।
सभी को सदस्यता समिति के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने सदस्यता दिलाई