{"_id":"61efac3d164c1535af2fff89","slug":"up-election-2022-warriors-will-enter-the-fray-from-today-nominations-for-10-assembly-seats-for-the-third-phase-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP election 2022: रण तैयार, मैदान में उतरेंगे योद्धा, तीसरे चरण के लिए 10 विधानसभा सीटों पर नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP election 2022: रण तैयार, मैदान में उतरेंगे योद्धा, तीसरे चरण के लिए 10 विधानसभा सीटों पर नामांकन आज से
Tue, 25 Jan 2022 01:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:24 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोग और दो वाहनों को ही नामांकन स्थल तक जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने शुरु की नामांकन प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिले की 10 सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरोना के संक्रमण के चलते प्रत्याशी समेत तीन लोगों को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा सुविधा एप के जरिये ऑनलाइन भी नामांकन किया जा सकेगा। चुनाव में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पहली बार अपनाई गई है।
नामांकन सदर तहसील और एसडीएम कोर्ट में एक फरवरी तक सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोग और दो वाहनों को ही नामांकन स्थल तक जाने की अनुमति दी जाएगी। इनके लिए मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य होगा। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
सोमवार को कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कराने के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुविधा एप पर ऑनलाइन नामांकन करने के बाद उसकी प्रतिलिपि जमा करने के लिए अपना स्लॉट बुक कर कलक्ट्रेट आना होगा। जिले की 10 सीटों के लिए 10 नामांकन कक्ष तय किए गए हैं। हर सीट के लिए रिटर्निंग अफसर (आरओ) और एआरओ तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन
प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन करना चाहता है तो वह घर बैठे या किसी कैफे में जाकर सारी प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इसके लिए वेब लिंक suvidha.eci.gov.in (सुविधा डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन) पर जाकर नामांकन पत्र भर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी कर सभी प्रपत्रों का प्रिंट निकलवाकर प्रारूप एक में नामांकन भर सकते हैं। प्रिंट आउट पर नोटरी की मुहर लगवाने के बाद इसे रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दाखिल करना होगा। नामांकन पत्र सबमिट होने के बाद जमानत धनराशि जमा करने के लिए पेमेंट का लिंक मिलेगा। इस पर जाकर ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा।

चुनाव की महत्वपूर्ण तारीखें
25 जनवरी से अधिसूचना के साथ नामांकन शुरू
01 फरवरी को नामांकन की अंतिम तारीख
02 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
04 फरवरी को नाम वापसी
20 फरवरी को मतदान
10 मार्च को मतगणना
विधानसभा सीट के लिए यहां होगा नामांकन
विधानसभा सीट नामांकन स्थान
बिल्हौर तहसील सदर, कक्ष संख्या 2
बिठूर तहसील सदर, कक्ष संख्या 7
कल्याणपुर एसीएम (षष्ठम) कक्ष संख्या 7
गोविंदनगर एसीएम (सप्तम) कक्ष संख्या 8
सीसामऊ एसीएम (तृतीय) कक्ष संख्या 4
आर्य नगर एसीएम (चतुर्थ) कक्ष संख्या 5
किदवईनगर एसीएम (प्रथम) कक्ष संख्या 2
कैंट एसीएम (द्वितीय) कक्ष संख्या 3
महाराजपुर एसीएम (पंचम) कक्ष संख्या 6
घाटमपुर सिटी मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 3
नामांकन के लिए ये शर्तें
- प्रत्याशी की उम्र 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग के लिए जमानत राशि 10 हजार और एससी-एसटी के लिए पांच हजार रुपये।
- एक प्रत्याशी चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है। जमानत राशि सिर्फ पहले सेट के साथ जमा करनी होगी।
- नामांकन से एक दिन पहले खर्च के लिए अलग से बैंक खाते की जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर को देनी होगी।
- अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रत्याशियों को जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य।
- मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को पार्टी अध्यक्ष द्वारा जारी फार्म ए और बी प्रस्तुत करना होगा।
- प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है।
- मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक। अन्य दलों और निर्दलीय के लिए 10 प्रस्तावक होने चाहिए।
- प्रस्तावक का नाम उसी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, जहां से प्रत्याशी नामांकन कर रहा है।