फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Priyanka reached Bundeli earth for the first time to end the drought of 52 seats in Kanpur-Bundelkhand

यूपी इलेक्शन 2022: कानपुर-बुंदेलखंड की 52 सीटों का सूखा खत्म करने पहली बार बुंदेली धरती पहुंचीं प्रियंका

Sun, 28 Nov 2021 12:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Nov 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Priyanka reached Bundeli earth for the first time to end the drought of 52 seats in Kanpur-Bundelkhand
महोबा में प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महोबा रैली में बुंदेली बोली बोलकर भले ही बुंदेलियों को रिझाने की कोशिश की, लेकिन चर्चा इस बात की रही कि उन्हें चुनाव से ठीक पहले ही बुंदेलियों की याद क्यों आई। दरअसल, प्रियंका ने बुंदेलखंड के किसी भी जिले में इससे पहले कभी कोई जनसभा नहीं की थी।
विज्ञापन


जबकि, वो इससे पहले भी पार्टी का चुनावी चेहरा रही हैं। यूपी में वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी प्रियंका महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस सफाये की स्थिति में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी का प्रदर्शन लगातार खराब होने की वजह यहां की 52 विधानसभा सीटों का सूखा खत्म नहीं हो रहा है। स्थितियां दिन पर दिन खराब होती जा रही हैं। यही वजह है कि प्रियंका के चुनावी एजेंडे में बुंदेलखंड प्रमुख स्थलों में से एक है। वर्ष 2012 में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस को 52 में से पांच सीटें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक सीट कानपुर के किदवईनगर की थी। वर्ष 2017 में कांग्रेस की स्थिति और खराब हो गई। इस चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों में से 47 भाजपा और चार सपा ने जीत लीं। कांग्रेस के खाते में छावनी, कानपुर की एकमात्र सीट आई थी। वर्ष 2022 का चुनाव प्रियंका की देखरेख में लड़ा जा रहा है। इसलिए बुंदेलखंड का सूखा प्रियंका और कांग्रेस दोनों की चिंता में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed