फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: BSP fields Mohan Mishra from Kidwai Nagar assembly seat

यूपी इलेक्शन 2022: बसपा ने किदवईनगर विधानसभा सीट से मोहन मिश्रा को उतारा

Mon, 08 Nov 2021 09:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Nov 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: BSP fields Mohan Mishra from Kidwai Nagar assembly seat
बसपा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोहन मिश्रा को प्रत्याशी के रूप में घोषित किया। इस मौके पर पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली ने कहा कि वर्तमान सरकार में बेरोजगारी, महंगाई और कुशासन को लेकर जनता में काफी मायूसी है।
विज्ञापन


ऐसे में बसपा ही एकमात्र विकल्प है। दूसरे मुख्य सेक्टर प्रभारी भीमराव अंबेडकर ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जिस तरह से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश में शासन किया है, वैसा मुख्यमंत्री आज तक नहीं हुआ।
विज्ञापन


किदवईनगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों को बताया गया कि जल्द ही सीसामऊ, महाराजपुर, छावनी, गोविंदनगर और आर्यनगर सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजकुमार कप्तान, प्रवेश कुरील, संघप्रिय गौतम, डीआर त्यागी, दीप सिंह, संजय गौतम, प्रभांष कुरील, अनिल पाल, रामनारायण निषाद, राजेश कमल, पंकज गौतम, सलमान कुरैशी, कल्याणपुर प्रत्याशी अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed