फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: All India Sampark Pramukh of Sangh, Ramlal, who came to reconnaissance of all sections of society

यूपी इलेक्शन 2022: समाज के सभी वर्गों की टोह लेने आए संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल

Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल का कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रवास करना, विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। रामलाल ने यहां शिक्षकों, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यापारियों के अलावा अन्य वर्गों से जुड़े लोगों से अलग-अलग वार्ता की।

विज्ञापन
UP Election 2022: All India Sampark Pramukh of Sangh, Ramlal, who came to reconnaissance of all sections of society
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कानपुर प्रवास के दौरान सभी वर्गों के लोगों से मिलकर प्रांत के सभी 21 जनपदों की समीक्षा की। वह दो दिन के प्रवास के बाद शुक्रवार को झांसी चले गए। रामलाल काफी समय से संघ की तरफ से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की भूमिका निभाते रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में चुनाव के समय उनका कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रवास करना, विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। रामलाल ने यहां शिक्षकों, चिकित्सकों, उद्यमियों, व्यापारियों के अलावा अन्य वर्गों से जुड़े लोगों से अलग-अलग वार्ता की।
विज्ञापन


उन्होंने हिंदुत्व को लेकर समाज में कुछ लोगों की तरफ से फैलाई जा रही अफवाह और गलतफहमी के प्रति भी सभी वर्गों को सचेत किया। धर्मांतरण के मुद्दे पर समाज में जो भी भ्रांतियां हैं, उनके प्रति सभी वर्गों के बीच जागरूकता लाने पर जोर दिया। संपर्क प्रमुख ने परिवारों में एकता, समाज में समन्वय और भाईचारा बनाकर रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग अपने आसपास के समाज को शिक्षित बनाने और जागरूक बनाने की दिशा में काम करे। इस दौरान उन्होंने प्रांत के संपर्क आयामों से जुड़े पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों से उनकी अभी तक की कार्यव्यवस्था की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed