फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, Akhilesh Yadav gave statement against BJP in Unnao

उन्नाव: अखिलेश का तंज- जो लोग गर्मी निकालने की बात कर रहे थे उनके समर्थक ठंडे हो गए

Tue, 15 Feb 2022 05:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Feb 2022 05:20 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि धान खरीद में लूट हुई है। डबल इंजन की सराकर में महंगाई भी डबल हुई। बीजेपी जीती तो पेट्रोल 200 पार होगा। जानवर खुले में घूम रहे है और किसान रात में फसल ताक रहे हैं।

विज्ञापन
up election 2022, Akhilesh Yadav gave statement against BJP in Unnao
उन्नाव पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने उन्नाव जिले पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी में सपा को समर्थन मिल रहा है, उन्नाव में सभी 6 सीटें जीत रहे हैं।

विज्ञापन

पहले चरण से सपा आगे बढ़ रही है। जो लोग गर्मी निकालने की बात कर रहे थे उनके समर्थक ठंडे हो गए हैं। दूसरे चरण के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता शून्य हो गए हैं। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि धान खरीद में लूट हुई है। डबल इंजन की सराकर में महंगाई भी डबल हुई। बीजेपी जीती तो पेट्रोल 200 पार होगा। जानवर खुले में घूम रहे है और किसान रात में फसल ताक रहे हैं। कहा कि सांड के हमले से किसी की भी मौत होने पर सपा 5 लाख देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने सपा की सरकार बनने पर 11 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया। साथ ही 300 यूनिट फ्री बिजली देने की भी बात कही। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली माफ होगी। कन्या विद्या धन इस बार 36000 दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर उन्नाव के कारखानों को विशेष पैकेज दिया जाएगा। तंज कसते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप ही नहीं स्मार्ट फोन भी नहीं चला पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed