फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Akhilesh and Shivpal union will change the claim on seats in vidhan sabha election

यूपी इलेक्शन 2022: चाचा और भतीजे के मिलन से कई लड़ाकों के अरमानों पर फिरा पानी

Sat, 18 Dec 2021 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Dec 2021 02:06 PM IST
सार

पार्टी नेताओं का कहना है कि नगर अध्यक्ष आशीष चौबे कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र और महामंत्री विनोद प्रजापति बिठूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Akhilesh and Shivpal union will change the claim on seats in vidhan sabha election
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : social media

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच तालमेल होने से कानपुर शहर में विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रसपा दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। इसमें कल्याणपुर और बिठूर सीट से पार्टी के अध्यक्ष-महामंत्री ने ही तैयारी कर रखी थी। सपा से इन सीटों पर पुराने सपाई और स्थापित नेताओं का दावा है।
विज्ञापन


ऐसे में गठबंधन या फिर संभावित विलय के बाद इनकी दावेदारी कठिन हो गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नगर अध्यक्ष आशीष चौबे कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र और महामंत्री विनोद प्रजापति बिठूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर तस्वीर साफ हो जाएगी। गठबंधन के बजाय प्रसपा का सपा में विलय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके बाद सपा के पुराने दावेदारों और प्रसपा के मौजूदा दावेदारों को स्थापित करने की बड़ी चुनौती भी शिवपाल सिंह यादव पर होगी। कल्याणपुर से 2012 से 2017 तक सपा विधायक सतीश निगम और बिठूर से सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला रहे हैं। इसके अलावा प्रसपा से जुड़े कई नेताओं की शहर की अन्य सीटों से भी दावेदारी थी, लेकिन कल्याणपुर और बिठूर पर पार्टी के प्रमुख चेहरे दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रगतिशील समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव यूनुस सिद्दीकी ने बताया कि प्रसपा और सपा के नेताओं के बीच कभी मतभेद नहीं रहा है। एक परिवार के सभी समाजवादी विचारधारा के नेता हैं। इसलिए सपा और प्रसपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच गिले शिकवे नहीं थे।


प्रगतिशील समाजवादी युवजन सभा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिब्बू अंसारी ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव के सपा के साथ आने से अखिलेश यादव की ताकत बढ़ेगी। सपा नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच नेताओं या कार्यकर्ताओं में कोई कटुता कभी नहीं थी। सीटों पर प्रत्याशी को उतारने का फैसला पार्टी का होगा और जो भी अखिलेश यादव कहेंगे वह पार्टी से जुड़े लोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed