फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: A group of volunteers will go door-to-door, connect everyone from cobbler to goldsmith and peon to CA

यूपी इलेक्शन 2022: घर-घर जाएगी स्वयं सेवकों की टोली, मोची से सुनार और चपरासी से सीए तक सभी को जोड़ेंगे

Fri, 30 Jul 2021 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Jul 2021 07:30 PM IST
सार

यूपी को फिर से जीतने के लिए फिर से यहां पर बैठक आयोजित की गई है। कुछ दिन पहले चित्रकूट में संघ प्रमुख का चिंतन शिविर और फरीदाबाद में विहिप में केंद्रीय समिति की बैठक हुई थी। 

विज्ञापन
UP Election 2022: A group of volunteers will go door-to-door, connect everyone from cobbler to goldsmith and peon to CA
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : social media

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हर वर्ग को जोड़ने के लिए भाजपा से अलग मुहिम चला रखी है। शुक्रवार से कानपुर में शुरू हुई संघ के अखिल भारतीय संपर्क विभाग की तीन दिवसीय बैठक के जरिए मोची से सुनार, चपरासी से चार्टर्ड अकाउंटेंट और झोपड़ी से लेकर आलीशान बंगलों में रहने वालों के बीच संपर्क अभियान चलाने की बात कही गई।
विज्ञापन


विकास नगर के मंदाकिनी पैलेस में हुई बैठक में संघ से जुड़े सभी 44 प्रांतों के प्रांत संपर्क प्रमुख बुलाए गए हैं। इन्हीं के माध्यम से पूरे देश में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। विशेषकर यूपी और अगले वर्ष चुनाव वाले राज्यों में स्वयं सेवकों की टोली हर गांव और गली में जाएगी। वैसे तो संपर्क विभाग की यह बैठक हर वर्ष अलग-अलग राज्याें, स्थानों पर होती है।
विज्ञापन


लेकिन, इस बाद यूपी को फिर से जीतने के लिए फिर से यहां पर बैठक आयोजित की गई है। कुछ दिन पहले चित्रकूट में संघ प्रमुख का चिंतन शिविर और फरीदाबाद में विहिप में केंद्रीय समिति की बैठक हुई थी। देश भर से आए प्रांत संपर्क प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किस तरह से समाज के लोगों को संघ की विचारधारा से जोड़ा है, इसके विषय में जानकारी दी। बैठक तीन दिन तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क प्रमुखों की बैठक में आज पहुंचेंगे रामलाल
कानपुर में शुरू हुई तीन दिवसीय अखिल भारतीय संपर्क विभाग की बैठक में 31 को केंद्रीय संपर्क प्रमुख रामलाल आएंगे। रामलाल लंबे समय तक संघ की तरफ से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रहे हैं। वह इस बात को बखूबी जानते हैं कि चुनाव के दौरान लोगों को किस तरह से जोड़ा जाता है। उनके साथ संघ के पूर्व सह सर कार्यवाह व वर्तमान में संघ के अखिल भारतीय कार्र्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed