फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2017 forth phase

चाैथे चरण से पहले प्रत्याशियाें ने छाेड़े ब्रहमास्त्र, एेसे कर रहे वाेटाें का जुगाड़

Wed, 22 Feb 2017 10:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
up election 2017 forth phase
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017
 बुंदेलखंड में चौथे चरण के चुनाव मतदान की ‘घड़ी’ आ गई। 23 फरवरी (गुरुवार) को वोट पड़ेंगे। उधर, प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपनाएं हैं। 500 से 1000 वोटबैंक के ‘मुखिया’ को साधने की कोशिशें दम से की गईं। खासकर जातिगत वोटबैंक में सेंधमारी के प्रयास ज्यादा हुए। शराब की घूंट के साथ दावतों का दौर भी दिन-रात चला।
विज्ञापन


आचार संहिता लागू होने के 51वें दिन यानी गुरुवार को प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएंगी। प्रचार थमने के बाद सभी प्रत्याशियों में घर-घर दौड़ की होड़ है। भाजपा, बसपा और सपा-कांग्रेस एक-दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने की सियासत रच रहे हैं। भाजपा भीम एप के जरिए दलितों को रिझा रहे हैं तो बसपा अपना परंपरागत वोटबैंक बताकर साधने की कोशिश में हैं। सपा-कांग्रेस यादव और मुस्लिमों को पाले में लाने की कोशिश में है। 

विज्ञापन


इसके अलावा भी हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रमुख दलों के प्रत्याशी प्रधान, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी और डीडीसी के जरिए भी वोटबैंक तक पहुंचने का रास्ता अपना रहे हैं। साम, दाम, दंड, भेद की सियासत भी गर्माई है। प्रशासन की घेरेबंदी प्रत्याशियों के सिस्टम के आगे बौनी साबित हुई। चुनाव प्रचार थमने के बाद गुपचुप ढंग से पार्टियां का सिलसिला चला। शराब के जाम टकराए तो दावतों के दौर चलते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed