फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Double-decker bus overturned on Lucknow-Agra Expressway in Unnao, 30 passengers injured

यूपी: एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, 30 यात्री घायल, चालक को झपकी लगने से हादसा

Sun, 22 Nov 2020 10:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Nov 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
UP: Double-decker bus overturned on Lucknow-Agra Expressway in Unnao, 30 passengers injured
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बस पलटी - फोटो : amar ujala
दिल्ली से 60 यात्रियों को लेकर बहराइच जा रही डबल डेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। हादसे में बस सवार 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बांगरमऊ सीएचसी से 23 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


7 लोगाें को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से घर भेजा गया। अन्य यात्रियों को दूसरे सवारी साधनों से बहराइच भेजा गया। शनिवार रात करीब दो बजे दिल्ली से बहराइच जा रही निजी डबल डेकर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना बांगरमऊ के ग्राम सिरधरपुर के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई।
विज्ञापन


बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। बस पलटते ही यात्रियों की चीख निकल गई। खिड़कियों के सीसे तोड़कर कुछ यात्रियों ने बस से निकलकर जान बचाई। यूपीडा के पेट्रोलिंग कर्मियाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल 30 यात्रियों को किसी तरह बस से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान 7 यात्रियों को छुट्टी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल 23 यात्रियोें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से 20 को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकतर यात्री बहराइच के थे।

घायल बोले, कोरोना के चलते घर जा रहे थे  
घायलों में बहराइच के मीरगंज जावल रोड निवासी फहीम (26) पुत्र असलम, बहराइच के हैबतपुर निवासी मुबारक अली (56) पुत्र झल्ली व यहीं के शाह हुसैन (28) ने बताया कि वह दिल्ली में फल व सब्जी का काम करते हैं।

कोरोना संक्रमण बढ़ने से वह दिल्ली से घर के लिए लौट रहे थे। मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद वह घर चले गए थे। दो माह पहले ही वह दोबारा दिल्ली गए थे, पर संक्रमण का खतरा बढ़ने पर फिर से घर के लिए निकले थे। जहां रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

यह हुए गंभीर घायल
बस दुर्घटना में घायल लोगों में नाजिश (19) निवासी कोचानी बंगला थाना केसरगंज बहराइच, विनीत (24) निवासी रामगढ़ पुलिस स्टेशन कर्नलगंज जिला गोंडा, सायमा (16) व मायरा (8) पुत्री नसीम खां निवासी जीवन नेहरू मार्केट थाना शंकरपुर दिल्ली, केसर (28) पत्नी जरार निवासी सगरौला मूल थाना असांधरा बाराबंकी, नाजिया बानो (11) पुत्री मो जरार निवासी सगरौला मूल असांधरा बाराबंकी, जाहिरा निवासी सगरौला मूल असांधरा बाराबंकी, तूफैल (17) निवासी सफियादाबाद थाना रानीपुर बहराइच, अंश (1) पुत्र प्रीतम केशरगंज बहराइच, रजनी पत्नी प्रीतम निवासी केशरगंज बहराइच, राजू (16) पुत्र चंदाली निवासी नुरदीचक थाना हुजूरपुर बहराइच समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed