फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Diwas 2025 MoU between Kanpur Police and IIT work will be done on innovation and modernization of policing

UP Diwas 2025: कानपुर पुलिस और आईआईटी के बीच एमओयू, तकनीकी नवाचार और पुलिसिंग के आधुनिकीकरण पर होगा काम

Thu, 23 Jan 2025 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

Kanpur News: उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के उपलक्ष्य में कानपुर पुलिस और आईआईटी कानपुर के बीच तकनीकी नवाचार और पुलिसिंग के आधुनिकीकरण के लिए एमओयू हुआ है।

विज्ञापन
UP Diwas 2025 MoU between Kanpur Police and IIT work will be done on innovation and modernization of policing
कानपुर पुलिस और आईआईटी के बीच एमओयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस 24 जनवरी 2025 के उपलक्ष्य में शासन की मंशा के अनुसार जनपद में उत्तर प्रदेश दिवस का गरिमामयी आयोजन जनसहभागिता के साथ किए जाने का निर्णय लिया गया है। "विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश" की थीम पर आधारित इस आयोजन के लिए पुलिस कमिश्नरेट कानपुर और आईआईटी कानपुर ने एमओयू किया है।

विज्ञापन

इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग के सभी स्तरों पर प्रौद्योगिकी आधारित समाधान लाना और कानपुर पुलिस को साइबर सुरक्षा, स्मार्ट पुलिसिंग, सामुदायिक भागीदारी, और यातायात प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सक्षम बनाना है। यह साझेदारी आईआईटी कानपुर की अत्याधुनिक शोध और तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करके कानपुर पुलिस की संचालन क्षमता और दक्षता को बढ़ाने पर केंद्रित है।

विज्ञापन

इन प्रमुख क्षेत्रों में काम किया जाएगा

  • उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, जिससे साइबर अपराधों की जांच और डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण में सहायता मिलेगी।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डाटा एनॉलिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से स्मार्ट पुलिसिंग को सशक्त बनाना, जिससे अपराध में कमी लाई जा सकेगी।
  • जनता की भागीदारी व संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में सामुदायिक पुलिसिंग के लिए रणनीतियां विकसित करना।
  • एआई आधारित उपकरणों से यातायात हॉटस्पॉट्स की पहचानकर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन

ये होंगी प्रमुख पहलें

  • ऑपरेशन त्रिनेत्र और प्रोडक्टिव पुलिसिंग
  • ड्रोन अनुप्रयोग और प्रशिक्षण
  • छात्र-पुलिस सहभागिता
  •  प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed