फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP: Dinesh Sharma arrived in Hamirpur and said, Rahul Gandhi misleads the public in every election

UP: हमीरपुर पहुंचे दिनेश शर्मा, बोले- हर चुनाव में जनता को गुमराह करने का काम करते हैं राहुल गांधी

Mon, 10 Nov 2025 03:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Nov 2025 03:40 PM IST
सार

हमीरपुर में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 90 चुनाव हार चुकी कांग्रेस अब शतक बनाने के करीब है।

विज्ञापन
UP: Dinesh Sharma arrived in Hamirpur and said, Rahul Gandhi misleads the public in every election
हमीरपुर पहुंचे डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा सोमवार को हमीरपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व सांसद व विधायक रहे स्व. राजनारायण बुधौलिया (रज्जू महाराज) की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर चुनाव में जनता को गुमराह करते हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस अब तक 90 चुनाव हार चुकी है और जल्द ही हार का शतक पूरा करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता 14 नवंबर को कांग्रेस और आरजेडी के कार्यालयों पर ताला लगाएगी। यह ताला कार्यालय का नहीं बल्कि उनके “झूठ का ताला” होगा। एसआईआर (विशेष गहन मतदाता सूची समीक्षा) के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जिस नीति का विरोध कर रहे हैं, उसकी शुरुआत उनकी दादी के शासनकाल में ही हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी आकाओं  ‘सोरेश चाचा’ और ‘सैम अंकल’ के निर्देश पर सरकार और देश के खिलाफ नैरेटिव तैयार कर रहे हैं। इन लोगों ने सैनिकों के खिलाफ ऐसी बातें कही थीं जिन्हें पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) में सबूत के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम का सोमवार को हमीरपुर आगमन हुआ। वह सुबह करीब 11:15 बजे भाजपा नेता जितेंद्र मिश्रा के अमन शहीद मुहल्ला स्थित आवास पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भाजपा नेता राजीव शुक्ला के रमेड़ी मुहल्ला स्थित घर पहुंचकर भेंट की। यहां से वे दोपहर में मां शारदा महाविद्यालय, चरखारी रोड राठ के लिए रवाना हुए, जहां वह स्व. राजनारायण बुधौलिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed