फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: DGP said, tighten the screws on cyber and women crime

यूपी: डीजीपी बोले साइबर और महिला अपराध पर कसे शिकंजा, कमिश्नरी के साथ रेंज के अफसरों को दिए निर्देश

Mon, 09 Aug 2021 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Aug 2021 09:27 AM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि किसी भी केस की मजबूत पैरवी के लिए पुख्ता साक्ष्य की जरूरत होती है। ये साक्ष्य तभी मिलेंगे, जब विवेचना ढंग से की जाएगी।

विज्ञापन
UP: DGP said, tighten the screws on cyber and women crime
डीजीपी मुकुल गोयल का कानपुर दौरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर आए डीजीपी मुकुल गोयल ने पुलिस कमिश्नरी और कानपुर रेंज के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध अब चुनौती बनता जा रहा है। एक्सपर्ट की मदद से पुलिस को हाईटेक होना पड़ेगा। इसलिए विशेषज्ञों की पहचान कर साइबर सेलों में तैनात करें। एक-एक शिकायत पर कार्रवाई कर साइबर अपराधियों पर नकेल कसें।
विज्ञापन


महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर होने वाले अपराधों पर तत्काल कार्रवाई करें। लापरवाही बरती तो कप्तान जिम्मेदार होंगे। आउटर के थाना क्षेत्रों में हो रही घटनाओं पर भी डीजीपी ने नाराजगी जताई। डीजीपी ने कहा कि किसी भी केस की मजबूत पैरवी के लिए पुख्ता साक्ष्य की जरूरत होती है। ये साक्ष्य तभी मिलेंगे, जब विवेचना ढंग से की जाएगी।
विज्ञापन


इसलिए मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्राथमिकता पर जुटाएं। गवाह खोजें और दस्तावेज संबंधी साक्ष्य हों तो वे भी जांच में शामिल करें। ये अपराधियों को सजा दिलाने में कारगर होंगे। कानपुर आउटर को लेकर डीजीपी ने कहा कि यहां अपराध अधिक हो रहा है। मतलब पुलिस की सक्रियता कम है। आम जनता की सुनवाई करें। समय पर दफ्तर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कमिश्नरी में और बेहतर परिणाम की उम्मीद
डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर से पिछले चार महीने का ब्योरा जाना। सीपी ने साइबर अपराधियों पर कार्रवाई से लेकर दवा व ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के बारे में बताया। इस पर डीजीपी ने संतुष्टि जताते हुए कहा कि कमिश्नरी में कार्रवाई बेहतर हुई है। उम्मीद है कि भविष्य में परिणाम और बेहतर होंगे। महिला अपराध, ट्रैफिक सुधार आदि में अधिक काम करने की जरूरत है। 

शातिर अपराधियों पर कार्रवाई करें 
डीजीपी ने कहा कि बिकरू कांड से सबक लेना चाहिए। अगर किसी क्षेत्र में कोई अपराधी पनप रहा है। उसको खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अवैध संपत्ति हो तो जब्त करें। अपराध मुक्त समाज के लिए ये बहुत जरूरी है। डीजीपी ने कहा कि बिकरू कांड में अपराधियों के साथ पुलिस की मिलीभगत उजागर हुई है। इसका खामियाजा आठ निर्दोष पुलिसकर्मियों को जान देकर भुगतना पड़ा था। अब ऐसा न होने दें। 
बीट सिस्टम मजबूत करें
सभी कप्तानों व पुलिस कमिश्नर से कहा कि बीट सिस्टम को प्रभावी करें। स्वतंत्रता दिवस को लेकर सक्रिय रहें। पुलिस सड़क पर होनी चाहिए। डीजीपी ने एडीजी जोन भानु भास्कर से बिकरू कांड से संबंधित अभी तक की कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed