फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Desire for the Uniform... Retook High School Exam, Regrets Getting Caught

UP: वर्दी की चाह... दोबारा किया हाईस्कूल, पकड़े जाने पर हुआ पछतावा, बोला- चाहत ने करा दिया अपराध

Fri, 12 Jun 2026 12:11 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 12 Jun 2026 12:11 AM IST
सार

Kanpur News: नागेश कुमार को कैंट पुलिस ने लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज से पकड़ा था। थाने से जमानत दे दी। 

विज्ञापन
UP: Desire for the Uniform... Retook High School Exam, Regrets Getting Caught
नागेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्दी पहनने की चाह में नागेश कुमार ने दोबारा हाईस्कूल किया। परीक्षा में पकड़े जाने पर पछता रहा है। सात साल से कम की सजा की धारा के कारण उसे थाने से जमानत मिल गई। छावनी स्थित लल्लू प्रसाद इंटर कालेज में बुधवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे जौनपुर काजीपुर नेवडि़या निवासी नागेश कुमार को अधिक उम्र के शक में पकड़ा गया था। उसने बताया कि 2015 में दोबारा परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


उसकी वास्तविक जन्मतिथि 15 अगस्त 1993 थी। 2015 में उसने जन्मतिथि में फेरबदल कर 26 जनवरी 1997 करा लिया था। पिता मेहनत मजदूरी करते थे। उसके साथ पढ़ने वाले कई साथी पुलिसकर्मी हैं जिन्हें देखकर उसकी भी चाहत थी कि वह भी वर्दी पहनकर घूमे। इसी चाहत ने उससे अपराध करा दिया। परिवार में पत्नी व बच्चे हैं। मजदूरी करके उनकी जरूरतें भी नहीं पूरी कर पा रहा हूं।

विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लगी धाराओं में सात साल से कम की सजा है। इसलिए उसे जमानत मिल गई है। वहीं, जेल जाने से बचे नागेश भी अपने किए पर जमकर रोया। वहीं पता चला है कि नागेश मुंबई चला गया था। वह वहां पर कबड्डी खेला करता था। वहां काम नहीं मिलने पर वह घर से खर्चा भी लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed