{"_id":"68716f36fa20f45b1705f627","slug":"up-defeated-chhattisgarh-by-87-runs-in-youth-50-balls-national-cricket-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-126953-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूथ 50 बॉल्स राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी ने छत्तीसगढ़ को 87 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूथ 50 बॉल्स राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी ने छत्तीसगढ़ को 87 रन से हराया
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ को हराने वाली यूपी टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। स्पेशल खिलाड़ियों की तृतीय यूथ 50 बॉल्स राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को यूपी ने छत्तीसगढ़ को 87 रन से हराया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कानपुर के दिव्यांश साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भुवनेश्वर स्थित केटी ग्लोबल मैदान पर हुए मैच में यूपी टीम ने 50 गेंद पर तीन विकेट पर 119 रन बनाए। इसमें कानपुर के दिव्यांश साहू ने 33 गेंद पर तीन छक्कों व नौ चौकों की मदद से 64 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में छत्तीसगढ़ की ओर से अंकित, नमन व सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट झटका।
वहीं, छत्तीसगढ़ की टीम 50 गेंद पर आठ विकेट पर 32 रन ही बना सकी। टीम से सर्वाधिक 15 रन प्रियांश गौतम ने बनाए, तो गेंदबाजी में यूपी टीम के मृदुल मिश्रा ने चार, उत्कर्ष ने तीन व दक्ष ने एक को आउट किया। यह जानकारी 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन उप्र के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दी।